फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   अनुपस्थित दो एडीओ समेत छह से मांगा स्पष्टीकरण

अनुपस्थित दो एडीओ समेत छह से मांगा स्पष्टीकरण

Mon, 22 Apr 2019 11:47 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 22 Apr 2019 11:47 PM IST
विज्ञापन
अनुपस्थित दो एडीओ समेत छह से मांगा स्पष्टीकरण

विज्ञापन
ज्ञानपुर। मतदान केंद्रों पर जरूरी सुविधाओं को लेकर सोमवार को मुख्य विकास अधिकारी हरिशंकर सिंह ने खंड विकास अधिकारी कार्यालय भदोही में समीक्षा बैठक ली। इस दौरान अनुपस्थित दो एडीओ समेत छह कर्मचारियों से स्पष्टीकरण मांगा है। तीन दिन में जवाब न देने पर सभी का वेतन अग्रिम आदेश तक रोकने की चेतावनी दी।

जिले में 12 मई को होने वाले मतदान के लिए 700 मतदान केंद्रों पर 1293 बूथ बनाए गए हैं। आयोग के निर्देश पर जिला निर्वाचन अधिकारी राजेंद्र प्रसाद की ओर से मतदान केंद्रों पर शौचालय, पेयजल समेत अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है, लेकिन कई मतदान केंद्रों पर अब भी समस्याएं हैं। उसी के अनुपालन में सोमवार को सीडीओ हरिशंकर सिंह ने बीडीओ कार्यालय पर ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों संग बैठक की। इस दौरान सभी को मतदान केंद्रों पर एक सप्ताह में व्यवस्थाएं दुरुस्त करने का निर्देश दिया। बैठक में सहायक विकास अधिकारी जय प्रकाश यादव, बालेश कुमार मिश्र, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी संतोष कुमार, तकनीकी सहायक राम सजीवन, प्रमोद त्रिपाठी और कोआर्डिनेटर रवि प्रकाश पाल अनुपस्थित रहे। जिसको लेकर सीडीओ ने नाराजगी जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed