फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   कन्या भ्रूण हत्या रोकने का दिलाया संकल्प

कन्या भ्रूण हत्या रोकने का दिलाया संकल्प

Thu, 28 Mar 2019 11:59 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 28 Mar 2019 11:59 PM IST
विज्ञापन
कन्या भ्रूण हत्या रोकने का दिलाया संकल्प

विज्ञापन
ज्ञानपुर। काशी नरेश राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना के पांचवें दिन शिविरार्थी जनजागरूकता कार्यक्रम के तहत मवैया हरदोपट्टी गांव में पहुंचे। साफ-सफाई के बाद स्वच्छ्ता, दहेज न लेने न देने ,कन्या भ्रूण हत्या न करने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान बौद्धिक गोष्ठी में शिविरार्थियों ने कन्या भ्रूण हत्या निषेध विषय पर नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया। आकाश ने सामाजिक जागरूकता पर कविता प्रस्तुत किया। मुख्य वक्ता महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ से आए डॉ. मनोहर लाल ने कहा कि आज हम तकनीक के गुलाम हो रहे हैं, हमें ज्ञान की संस्कृति विकसित करनी होगी, तभी देश आगे बढ़ेगा। डॉ. कमाल अहमद सिद्दीकी ने एसी, फ्रिज आदि उपकरणों ने निकलने वाली विषैली गैसों के प्रति चिंता व्यक्त की। डॉ महेंद्र त्रिपाठी ने राष्ट्रीय सेवा योजना को समाज से जोड़ने वाली कड़ी बताया। डॉ. प्रीति ने मानवीय संवेदनाओं को प्रचारित करने और समाज हित में कार्य करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम का संचालन और डॉ. अवधेश सिंह यादव ने धन्यवाद ज्ञापन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed