फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   लोस चुनाव: 5156 लाइसेंस धारको को भेजी नोटिस

लोस चुनाव: 5156 लाइसेंस धारको को भेजी नोटिस

Sat, 23 Mar 2019 11:34 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 23 Mar 2019 11:34 PM IST
विज्ञापन
लोस चुनाव: 5156 लाइसेंस धारको को भेजी नोटिस

विज्ञापन
ज्ञानपुर। लोकसभा चुनाव की आचार संहिता प्रभावी होने के बाद पुलिस लाइसेंसी असलहों को जमा कराने में जुट गई है। पुलिस ने 5,156 लाइसेंस धारकों को नोटिस भेजकर असलहा जमा करने का निर्देश दिया। अब तक 1515 ने असलहे जमा भी कराए जा चुके हैं। माना जा रहा है कि जिले की अधिसूचना होने से पहले ही पुलिस सभी असलहों को जमा करा लेगी।
चुनाव को सकुशल एवं शांतिपूर्वक ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस और प्रशासन की ओर से तमाम सख्ती बरती जा रही है। दो गुटों में मारपीट के बाद असलहे से फायरिंग आदि न हो इसके लिए लाइसेंसी असलहों को भी चुनाव में जमा कराया जा रहा है। पिछले दिनों लोकसभा चुनाव की आचार संहिता प्रभावी होने के बाद से ही चुनाव में माहौल खराब करने वालों को नोटिस भेजकर शपथ पत्र भराया जा रहा है तो लाइसेंसी असलहा भी जमा कराया जा रहा है। आंकड़ों पर गौर किया जाए तो जिले में 5156 लाइसेंसी असलहे हैं, जिनमें अब तक 1515 असलहों को जमा करा लिया गया। प्रशासन की ओर से सभी लाइसेंसधारकों को नोटिस जारी कर पखवाड़े भर में असलहा जमा करने का निर्देश दिया गया है। अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. संजय कुमार ने कहा कि डेढ़ हजार असलहों को जमा करा लिया गया है। सभी थानों को निर्देश दिया
विज्ञापन

हथियार जमा न करने की लगा रहे जुगाड़
ज्ञानपुर। लाइसेंसी हथियार जमा कराने के नोटिस आते ही कई जुगाड़बाजी में जुट गए हैं। उनका मकसद है कि असलाह जमा कराने की जरूरत नहीं पड़े। कोई सत्ताधारी नेता की चौखट पर दस्तक दे रहे हैं तो कोई पुलिस के अफसर से जुगाड़ लगाता दिख रहा है। कुछ लोगों का काम बन रहा है तो कुछ अब भी प्रयास में जुटे है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed