{"_id":"5c854b53bdec2214530f9198","slug":"71552239443-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांसद के खिलाफ मुखर हुई आवाज,निकाला जुलूस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांसद के खिलाफ मुखर हुई आवाज,निकाला जुलूस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जंगीगंज। धनतुलसी- डेंगुरपुर पीपापुल पर पक्का पुल निर्माण नहीं होने से नाराज राष्ट्रीय ब्राह्मण युवजन सभा एवं युवा शक्ति के पदाधिकारियों ने रविवार को क्षेत्रीय सांसद के खिलाफ जुलूस निकालकर नारेबाजी की।
ब्राह्मण सभा के जिलाध्यक्ष अंबरीश तिवारी ने कहा कि 2014 में चुनाव जीतने के बाद क्षेत्रीय सांसद ने डेंगुरपुर पर पक्कापुल निर्माण की घोषणा की थी, लेकिन पांच साल गुजरने के बाद भी निर्माण शुरू नहीं हो सका। इससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। बेहतर प्रयास किया गया होता तो पर्यटन स्थली सीतामढ़ी से मिर्जापुर जनपद को जोड़ने वाले मिश्रपुर घाट पर पीपा पुल की जगह पक्का पुल होता। जुलूस में कमल तिवारी, पवन तिवारी, राजेश तिवारी, राजकुमार दीक्षित, अमित मिश्रा, हरीश तिवारी, विष्णुकांत पांडेय, रामप्रकाश तिवारी, रवि तिवारी, अजीत चौबे, विशाल तिवारी, गरुण मिश्रा, सोनू मिश्रा, आदर्श तिवारी, विनय पांडेय, रिंकू मिश्रा आदि मौजूद रहे।