फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   आग लगने से लाखों की दवाएं राख

आग लगने से लाखों की दवाएं राख

Fri, 08 Mar 2019 12:25 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 08 Mar 2019 12:25 AM IST
विज्ञापन
आग लगने से लाखों की दवाएं राख

विज्ञापन
जंगीगंज। गोपीगंज कोतवाली क्षेत्र के जंगीगंज बाजार स्थित एक मेडिकल स्टोर में बुधवार की रात आग लगने से 15 लाख से अधिक की अंग्रेजी एवं आयुर्वेदिक दवाइयां जलकर राख हो गईं। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने स्थानीय लोगों के प्रयास से आग पर काबू पाया। आग लगने के कारण का अब तक पता नहीं चल पाया है।

सदाशिवपट्टी गांव निवासी एवं मेडिकल स्टोर संचालक सुरेश कुमार शुक्ला रोज की तरह बुधवार को दुकान बंद कर घर चले गए। देर रात स्टोर से निकल रहीं लपटें देख पड़ोस में रह रहे व्यापार मंडल के अध्यक्ष जगत मोदनवाल ने इसकी सूचना सुरेश कुमार शुक्ला को दी। मौके पर पहुंच देखा कि आग से दवाइयां जल रहीं हैं। सूचना पर पहुंचे फायर कर्मियों ने किसी तरह आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक 15 लाख से अधिक की अंग्रेजी एवं आयुर्वेदिक दवाइयां आग की भेंट चढ़ चुकी थीं। संचालक ने बताया कि स्टोर में निर्माण कार्य चल रहा था, जिसके कारण सभी दवाइयां बगल के कमरे में रखी हुईं थीं, जो आग की भेंट चढ़ गईं। घटना की सूचना कोतवाली में दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed