{"_id":"5c6b01e7bdec224d9d196291","slug":"71550516711-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"केंद्रीय वाणिज्य मंत्री ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए बात की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केंद्रीय वाणिज्य मंत्री ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए बात की
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भदोही। केंद्रीय वाणिज्य मंत्री सुरेश प्रभु ने सोमवार को कलेक्ट्रेट में वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए जनपद के कालीन उद्यमियों से विचार विमर्श किया। लगभग एक घंटे के कांफ्रेंसिंग में वे अन्य उद्यमी संगठनों के साथ भी रूबरू हुए। इस दौरान उन्होंने निर्यातकों को आश्वस्त किया कि भारत सरकार उद्यमियों, मझोले व्यापारियों के लिए सबकुछ करने की मंशा रखती है जो आज से पहले कभी नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि सरकार कार्य संस्कृति को बेहतर बनाने को संकल्पित है जो आगे चल कर उद्योगों की स्थिति को बेहतर बनाएगा।
वाणिज्य मंत्री ने कहा कि हमारे देश के विकास की धूरी उद्योग ही हैं। हमने निर्णय लिया है कि विभिन्न उद्योगों के मुख्य विदेशी बाजारों में ऐसा कार्यालय खोलेंगे जो उद्यमियों के सामने आने वाली समस्याओं को दूर करेगी। भदोही के कालीन के जीआई टैग की सराहना करते हुए कहा कि हम शीघ्र ही देश और विदेशों के एयरपोर्ट पर विभिन्न जीआई उत्पादों का प्रमोशन करेगे। इसमे कालीन के जीआई टैग के बारे में दुनियां को बताएंगे ताकि उद्यमियों को लाभ हो।
उन्होंने ऐसा पहली बार हो रहा है कि किसी भी उद्योग से जुड़े आम उद्यमी सीधे कैबिनेट स्तर के मंत्री से संवाद कर पा रहे हैं। सरकार की यह पहल निर्यात प्रोत्साहन में बड़ा कदम साबित होगा।
विज्ञापन
उन्होने कहा कि उद्यमी और सरकार एक दूसरे के पूरक हैं। इस बात को एनडीए सरकार ने अमली जामा पहनाया है। जब दोनो साथ चलेंगे तो साथ बढ़ने का भी अवसर मिलेगा। कांफ्रेंसिंग में सीईपीसी प्रशासनिक समिति के सदस्य संजय गुप्ता, हाजी अब्दुल हादी, वेद प्रकाश गुप्ता, शिवसागर तिवारी, आलोक बरनवाल, हाजी शाहिद हुसैन अंसारी, अश्फाक अंसारी, वीके सिन्हा आदि रहे।