फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   विवाद का पटाक्षेप, सड़क निर्माण का मार्ग प्रशस्त

विवाद का पटाक्षेप, सड़क निर्माण का मार्ग प्रशस्त

Sun, 17 Feb 2019 12:38 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 17 Feb 2019 12:38 AM IST
विज्ञापन
विवाद का पटाक्षेप, सड़क निर्माण का मार्ग प्रशस्त
नईबाजार। नगर पंचायत के वार्ड नंबर 11 अशोक नगर में विवाद के चलते वर्षों से उपेक्षित मार्ग के निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। शिकायतों का संज्ञान लेते हुए शनिवार को तहसीलदार रामजी ने पंचायत अध्यक्ष विजय सोनकर और मोहल्ले के संभ्रांत लोगों के साथ बैठक कर विवाद का पटाक्षेप किया। पंचायत अध्यक्ष के शीघ्र मार्ग निर्माण शुरू कराने की घोषणा से लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई। वार्ड सभासद वाजिद अली और पड़ोसी वार्ड पांच के सभासद परमानंद मौर्य ने बताया कि सड़क नगर पंचायत की है। मुख्य मार्ग होते हुए भी कुछ लोगों ने अपनी जमीन बताकर विवाद बढ़ा दिया था, जिससे वर्षों से मार्ग का निर्माण नहीं हो पा रहा था। गत दिनों दोनों सभासदों ने एसडीएम से मिलकर विवाद खत्म कराने की मांग की थी। शनिवार को तहसीलदार कोतवाली पुलिस को लेकर पहुंचे और विवादित स्थल का निरीक्षण करने के बाद सभी पक्षों के साथ पंचायत की। वार्ता के बाद जो सहमति बनी, उस पर सभी पक्षों से हस्ताक्षर कराए गए। इसके बाद निर्माण कराने के लिए हरी झंडी दी गई। पंचायत में मौजूद नगर पंचायत अध्यक्ष विजय सोनकर ने कहा कि शीघ्र मार्ग निर्माण की प्रक्रिया शुरू कराई जाएगी। पंचायत में भदोही कोतवाली प्रभारी एसएन मिश्रा, दोनो सभासदों के अलावा अख्तर लागी, असलम अंसारी, शफीक अहमद, इजहार अहमद आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed