फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   मंडलीय तीरंदाजी के लिए प्रतिभागी चयनित

मंडलीय तीरंदाजी के लिए प्रतिभागी चयनित

Mon, 21 Jan 2019 12:10 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 21 Jan 2019 12:10 AM IST
विज्ञापन
मंडलीय तीरंदाजी के लिए प्रतिभागी चयनित

विज्ञापन
भदोही। 31 जनवरी से 5 फरवरी तक सोनभद्र में होने वाले उप्र मंडलीय जुनियर व सीनियर तीरंदाजी प्रतियोगिता के लिए तीरंदाजी टीम का रविवार को चयन किया गया। जिला तीरंदाजी संघ की ओर से नेशनल इंटर कालेज में आयोजित तीरंदाजी प्रतियोगिता में छह खिलाड़ियों का चयन किया गया। सीनियर्स में आकाश प्रथम स्थान पर रहे। जबकि श्याम बिंद व शिवम केसरी द्वितीय व तृतीय रहे।
संघ के अध्यक्ष ने विजेताओं की घोषणा करते हुए बताया कि भदोही के युवाओं में काफी प्रतिभा है। विशेष रूप से अब तीरंदाजी की ओर भी युवा आकर्षित हो रहे हैं। सुबह प्रतियोगिता का शुभारंभ तीर चलाकर सपा नेता डा.आरके पटेल ने किया। कहा कि हमारे युवाओं को आवश्यक सुविधाएं मिले तो ये कुछ भी कर पाने में सक्षम हैं। संघ द्वारा जारी विज्ञप्ति में बताया गया कि जुनियर वर्ग में 251 अंक पाकर आनंद नगर के प्रखर बरनवाल, 330 अंक के साथ अमित पाल द्विकीय तथा 223 अंक के साथ निहाल तृतीय रहे।
विज्ञापन

इन सभी खिलाड़ियों को सोनभद्र में होने वाले मंडलीय प्रतियोगिता में खेलने का अवसर मिलेगा। प्रतियोगिता के दौरान प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करने के लिए जिलाधिकारी राजेंद्र प्रसाद, पुलिस अधीक्षक राजेश एस, सीडीओ हरिशंकर सिंह सहित भी पहुंचे। प्रतियोगिता में अवनीश सिंह, रामकुमार यादव, शिव कुमार, परवीन पाल, अभिषेक मिश्र, प्रदीप बरनवाल आदि का खासा योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed