फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   ठंड का प्रकोप तेज, वृद्ध की गई जान

ठंड का प्रकोप तेज, वृद्ध की गई जान

Fri, 04 Jan 2019 11:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 04 Jan 2019 11:15 PM IST
विज्ञापन
ठंड का प्रकोप तेज, वृद्ध की गई जान

विज्ञापन
गोपीगंज। ठंड का तेवर कड़ा होता जा रहा है। बृहस्पतिवार की रात ज्ञानपुर रोड स्थित नत्थूपुर में ठंड लगने के कारण तबीयत बिगड़ने पर शुक्रवार को वृद्ध की मौत हो गई। तापमान में तेजी से गिरावट हो रही है। सर्द हवाओं के कारण पिछले कई दिनों से न्यूनतम पारा सात से आठ डिग्री के आसपास ही रह रहा है।
तापमान गिरने से ठंड का असर दिखने लगा है। ठंड में जरा सी लापरवाही लोगों के जान पर के लिए भारी पड़ने लगी है। इससे आए दिन ठंड से लोग दम तोड़ रहे हैं। बृहस्पतिवार को ज्ञानपुर रोड स्थित नत्थूपुर बनवासी बस्ती निवासी बरई बनवासी (75) सुबह शौच के लिए गए थे। परिजनों के अनुसार ठंड लगने से अचानक उनकी तबीयत खराब हो गई। घर पहुुंचने पर वह बेहोश हो गए। आनन फानन में घर वाले उन्हें अस्पताल लेकर भागे। जहां पहुंचने पर डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर लगते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों के अनुसार डाक्टर ने ठंड लगने से मौत की बात कही है। परिजनाें ने ठंड से मौत पर जिला प्रशासन को जिम्मेदार ठहराया। कहा कि वह सरकारी आवास की पात्रता में आते हैं। कई बार आवास के लिए मांग की गई, लेकिन उन्हें आवास नहीं दिया गया। इससे परिजनों को अभी भी झोपड़ी में रहना पड़ रहा है। ठंड से बचने को उनके पास दूसरा कोई सहारा नहीं है।
विज्ञापन

दूसरी ओर शुक्रवार को भी सर्द हवाओं ने लोगों की कंपकंपी छुड़ाई। अधिकतम तापमान 22 ड्र्रिगी और न्यूनतम तापमान आठ डिग्री दर्ज किया गया। सर्द हवाओं ने सूर्य का ताप छीन लिया। गलन के चलते जगह-जगह लोग अलाव से चिपके रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed