फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   स्वच्छता सम्मान मिलने पर झूमे वार्ड वासी

स्वच्छता सम्मान मिलने पर झूमे वार्ड वासी

Sun, 23 Dec 2018 11:20 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 23 Dec 2018 11:20 PM IST
विज्ञापन
स्वच्छता सम्मान मिलने पर झूमे वार्ड वासी
भदोही। केंद्र सरकार के स्वच्छ भारत मिशन के तहत साफ-सफाई में जनपद में भदोही नगर पालिका के रामसहायपुर वार्ड को द्वितीय स्थान मिलने का वार्डवासियों में खुशी की लहर दौड़ गई। वहीं सभासदों ने भी खुशी जाहिर करते हुए स्वागत किया। जिस रामसहायपुर वार्ड को पुरस्कार मिला है वर्तमान में वहां की सभासद सीट खाली है। ऐसे में पालिकाध्यक्ष अशोक कुमार जायसवाल ने डीएम के हांथों पुरस्कार प्राप्त किया।
विज्ञापन

अध्यक्ष ने बाद में कहा कि यह सम्मान रामसहायपुर वार्ड वासियों का है। क्योंकि उन्होंने स्वच्छता में जागरूकता दिखाई जो दूसरो के लिए उदाहरण बना है। बताया कि सम्मान के साथ वार्ड में विकास कार्यों के लिए 7.50 लाख रुपये भी मिले हैं। उन्होंने कहा कि इस बार द्वितीय पुरस्कार मिला है। अगली बार वार्ड के लोग प्रथम आने का प्रयास करेंगे। उन्होंने लोगों को शुभकामनाएं दीं। स्वागत करने वालों में विनीत बरनवाल, गुलाम संजरी, गिरधारी जायसवाल, शफीक अहमद, भरत जायसवाल, इरशाद अंसारी, जितेंद्र यादव, मुन्नीलाल, सुजीत यादव, करुणाशंकर दूबे, खुर्रम अंसारी, रमेश सरोज, अजय दूबे आदि ने बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed