{"_id":"5bd6023cbdec2269a552941f","slug":"71540751932-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीण खेलकूद में होनहारों ने दिखाया दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रामीण खेलकूद में होनहारों ने दिखाया दम
Updated Mon, 29 Oct 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्ञानपुर/सुरियावां। जिले के सुरियावां और ज्ञानपुर ब्लॉक में रविवार को ब्लॉक स्तरीय ग्रामीण खेलकूद खुली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा दिखाई। विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। ज्ञानपुर विकास खंड के कारीगांव पायका केंद्र पर खेलकूद का आयोजन हुआ। जिला पंचायत सदस्य कल्पनाथ यादव ने खेलकूद का शुभारंभ किया। 100 मीटर बालिका वर्ग में नेहा मौर्य प्रथम, प्रीती द्वितीय और उजाला सरोज तृतीय रहीं। 1500 मीटर में उजाला प्रथम, प्रियंका द्वितीय और काजल तृतीय स्थान पर रहीं। तीन हजार मीटर में कोमल प्रथम, नेहा द्वितीय और प्रियंका को तीसरा स्थान मिला। इसी तरह ऊंची कूद, लंबी कूद और डिस्कस थ्रो में बालिकाओं ने अपनी प्रतिभा को दर्शाया। बालक वर्ग 100 मीटर में राजू पाल प्रथम, संतोष विश्वकर्मा द्वितीय और कुलदीप तृृतीय रहे। 1500 मीटर में राहुल प्रथम, विक्रम द्वितीय और विकास तृतीय रहे। तीन हजार मीटर में विक्रम प्रथम, राहुल द्वितीय और राहुल पाल तृतीय रहे। कुश्ती 45 किलो में आशा गुप्ता प्रथम, कुश्ती 60 किलो में अरमान अली प्रथम, 66 किलो में नितेश अव्वल रहे। वालीबाल बालक वर्ग में अकोढ़ा तो बालिका में कारीगांव विजेता बना। कबड्डी बालक वर्ग में जगापुरऔर बालिका में कारीगांव विजेता बना। मौके पर राजाराम, रमाशंकर यादव, सुरेंद्र बिंद, राकेश पाल, अहमद अली आदि रहे। सुरियावां संवाददाता के अनुसार, पूर्व माध्यमिक विद्यालय महुआ पुर से सटे खेल मैदान में खेलकूद का अयोजन हुआ। उद्घाटन जिला पंचायत सदस्य सचिन त्रिपाठी ने किया जबकि समापन ग्राम प्रधान पति अमित उपाध्याय ने किया। बालक वर्ग गोला फेक में राहुल बिंद प्रथम, वीरेंद्र यादव द्वितीय और दीपक पाल तृतीय रहे। लंबी कूद में वीरेंद्र यादव प्रथम, मंजेश बिंद द्वितीय और रोहित कुमार तृतीय रहे। कुश्ती में हिमांशु सिंह 56 किलो में प्रथम रहे। 800 मीटर दौड़ में अजय गौड़ प्रथम, पूमा पाल द्वितीय और मनीष यादव तृतीय रहे। 200 मीटर में मुकेश सिंह प्रथम, रवि बिंद द्वितीय, अजय तृतीय रहे। बालिका वर्ग के खेल में रूबी उपाध्याय 200 मीटर दौड़ में प्रथम, शिल्पा उपाध्याय द्वितीय, काजल तृतीय रहीं। 100 मीटर रूबी उपाध्याय प्रथम, पूजा द्वितीय और शिल्पा को तृतीय स्थान मिला। मौके पर राजधर यादव, शशि प्रकाश यादव, मिथिलेश कुमार पांडेय, मुन्ना मिश्रा, कुंजन सिंह, राजेंद्र प्रसाद तिवारी आदि रहे।
विज्ञापन