{"_id":"5bad2ee4867a55013e75cb10","slug":"71538076388-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा का पिछड़ा महासम्मेलन आज, झोंकी ताकत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा का पिछड़ा महासम्मेलन आज, झोंकी ताकत
Updated Fri, 28 Sep 2018 01:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्ञानपुर। क्षेत्र के कंसापुर में निरंकारी सत्संग स्थल पर शुक्रवार को समाजवादी पार्टी की ओर से पिछड़ा वर्ग महा सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। सम्मेलन को सफल बनाने के लिए पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता जी जान से जुटे हुए हैं। नगर से लेकर गांव तक दौरा कर भाजपा की गलत नीतियों का प्रचार कर रहे हैं। बृहस्पतिवार को व्यवस्था प्रभारी डॉ. आरके पटेल ने कार्यक्रम स्थल का जायजा लिया। देर शाम तक तैयारियों को अंतिम रूप दिया। लोकसभा चुनाव से पूर्व सपा पिछड़े और अति पिछड़े वोट बैंक को साधने की कवायद में जुट गई है। इसी रणनीति के तहत आयोजित होने जा रहे महा सम्मेलन को सफल बनाने का प्रयास किया जा रहा है। इसमें पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष दयाराम प्रजापति, पूर्व मंत्री राम आसरे विश्वकर्मा, राम दुलार राजभर समेत 11 प्रांतीय स्तर के नेता आएंगे। बृहस्पतिवार को व्यवस्था प्रभारी डॉ. आरके पटेल, जिलाध्यक्ष मो. आरिफ सिद्दीकी, जिला महासचिव ओम प्रकाश यादव और पिछड़ा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष रामयज्ञ पाल ने कार्यक्रम स्थल का दौरा कर तैयारियां देखीं। मौके पर डॉ. मंजलाल विश्वकर्मा, डॉ. वीके शर्मा, लालचंद बिंद, गामा यादव, महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष रीता वर्मा, गुलाब पाल, धर्मेंद्र मिश्र पप्पू, संतोष यादव आदि मौजूद रहे। वहीं, डॉ. आरके पटेल, रामयज्ञ पाल ने सपा नेता एवं बिंद समाज कल्याण संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेंद्र एस बिंद ने गांवों में जनसंपर्क कर लोगों से सम्मेलन में आने का आग्रह किया।
विज्ञापन