फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   आईजीआरएस को लेकर मंडलायुक्त गंभीर

आईजीआरएस को लेकर मंडलायुक्त गंभीर

Thu, 20 Sep 2018 12:24 AM IST
Updated Thu, 20 Sep 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
आईजीआरएस को लेकर मंडलायुक्त गंभीर
ज्ञानपुर। आईजीआरएस पोर्टल पर आने वाली शिकायतों के निस्तारण में उदासीनता पर मंडलायुक्त मुरली मनोहर लाल ने चिंता जताई। उन्होंने 19 सितंबर तक जिले के 30 से अधिक मामले लंबित मिलने पर नाराजगी जाहिर की। साथ ही तीन दिन के अंदर सभी शिकायतों को निस्तारित करने का निर्देश दिया। वहीं, आठ माह से लटकी कनकपुर की जांच को लेकर सीडीओ हरिशंकर सिंह ने पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी से स्पष्टीकरण मांगा। आम आदमी को त्वरित न्याय मिले, इसके लिए शासन की ओर से आईजीआरएस पोर्टल चालू किया गया है। पोर्टल पर आने वाली शिकायतों की मानीटरिंग सीधे शासन स्तर से की जाती है। अधिकारी भी इस पर आने वाली शिकायतों को लेकर अधिक गंभीर होते हैं। 19 सितंबर तक जिले में विभिन्न विभागों के करीब 30 से अधिक मामले लंबित हैं। इसको लेकर मंडलायुक्त मुरली मनोहर ने चिंता जताई। उन्होंने पत्र जारी कर प्रकरणों को तीन दिन के अंदर निस्तारित करने का निर्देश दिया। कहा कि तीन दिन के अंदर निस्तारण न होने पर संबंधित अधिकारियों पर कार्रवाई का निर्देश दिया। वहीं दूसरी ओर कनकपुर गांव की जांच आठ माह से लंबित रहने पर पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी को नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया। नौ माह पूर्व कनकपुर के ग्रामीणों ने आईजीआरएस पोर्टल पर शिकायत कर आरोप लगाया था कि गांव में विकास कार्यों में धांधली की जा रही है। डीएम के निर्देश पर जांच अधिकारी नामित हुए, लेकिन अब तक जांच लंबित है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed