{"_id":"5ba14893867a557ff8302571","slug":"71537296531-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फलाहे उम्मत डिग्री कालेज की छात्रा को मिला गोल्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फलाहे उम्मत डिग्री कालेज की छात्रा को मिला गोल्ड
Updated Wed, 19 Sep 2018 01:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भदोही। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ वाराणसी से संबद्ध नगर के फलाहे उम्मत गर्ल्स डिग्री कालेज की छात्राओं ने एमए उर्दू की टॉप टेन सूची में जगह बनाकर पूर्वांचल में जिले का परचम लहराया है। हुमैरा जबीं पुत्री माबूद अली निवासी रोटहां को गोल्ड मेडल मिला है। टाप टेन में नौ छात्राएं अकेले इसी कॉलेज की हैं। मंगलवार को हुए दीक्षांत समारोह में मेडल मिलने के बाद कालेज में खुशी की लहर दौड़ गई है।
कॉलेज से जारी विज्ञप्ति में बताया गया कि उर्दू की सूची में शामिल दस छात्राओं में नौ इसी कॉलेज की हैं। इसके अलावा एमए अंग्रेजी में कॉलेज की तसनीन अंसारी पुत्री अब्दुल माबूद नई बाजार ने सातवां स्थान प्राप्त किया है। छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए कालेज प्रबंधन और शिक्षकों का आभार जताया। वहीं, प्रबंध समिति के अध्यक्ष हाजी अब्दुल रब अंसारी और प्रबंधक हाजी मो. अयूब अंसारी ने इसें छात्राओं की कड़ी मेहनत का नतीजा बताया है।