{"_id":"5a45459a4f1c1b3c3d8c073d","slug":"71514489242-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन से फिसला युवक, कटकर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेन से फिसला युवक, कटकर मौत
Updated Fri, 29 Dec 2017 01:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औराई। पूर्वोत्तर रेलवे के माधोसिंह स्टेशन पर बृहस्पतिवार सुबह पैसेंजर ट्रेन से फिसलकर गिरे युवक की कटकर मौत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक वाराणसी के एक साड़ी की कंपनी में काम करता था।
कुरौना निवासी शिवनाथ बिंद का तीसरा लड़का अभय कुमार बिंद (24) वाराणसी के एक साड़ी कंपनी में नौकरी करता था। रात में ड्यूटी होने के कारण वह सुबह पैसेंजर ट्रेन पकड़कर घर आता था। बृहस्पतिवार को माधोसिंह स्टेशन पर ट्रैन रुकने से पहले अभय स्टेशन के विपरीत दिशा से उतरने लगा। जल्दबाजी के चक्कर में पायदान से उसका पैर फिसल गया और वह ट्रेन के नीचे चला गया। इससे उसका दोनों पैर कट गए। साथ ही वह गंभीर रूप से घायल हो गया। रेलवे पुलिस ने 108 एंबुलेंस की मदद से उसे सीएचसी औराई लेकर गई। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। घटना की खबर लगते ही परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।