{"_id":"5a2d79db4f1c1bc9678c1073","slug":"71512929755-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा नियुक्त करेंगी बूथ लेबल एजेंट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा नियुक्त करेंगी बूथ लेबल एजेंट
Updated Sun, 10 Dec 2017 11:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्ञानपुर। कंसापुर स्थित सपा के जिला कार्यालय में शनिवार को पार्टी की बैठक हुई। इसमें मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य में सहयोग करने के लिए पार्टी की ओर से नियुक्त किए जाने वाले बीएलए यानी बूथ लेबल एजेंट बनाने पर विस्तार से चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा कि बीएलओ के तर्ज पर पार्टी की तरफ से बीएलए बनाए जाएंगे। जिलाध्यक्ष मो. आरिफ सिद्दीकी ने कहा कि इस समय जिलास्तर पर मतदाता सूची का पुनरीक्षण कार्य चल रहा है। पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्देशानुसार हर मतदान बूथ पर पार्टी का बीएलए नियुक्त किया जाएगा। बीएलए ही बूथ अध्यक्ष होंगे। बीएलए की नियुक्ति में पार्टी के वरिष्ठ नेता, विधान सभा अध्यक्ष, सेक्टर प्रभारी अहम भूमिका निभाएंगे। उन्होंने कहा कि बीएलए मतदाता सूची में से फर्जी नामों को निकलवाने और सही नामों को जोड़वाने का काम करेंगे। कहा कि पदाधिकारी और कार्यकर्ता आगामी चुनावों की तैयारी शुरू कर दें। बैठक में पूर्व मंत्री रामरती बिंद, रामकिशोर बिंद, कुंवर प्रमोद चंद्र मौर्य, विनोद, धमेंद्र, नान्हक यादव, हृदय नारायण प्रजापति, मनोज, महेंद्र, सचिन, जितेंद्र, संतोष यादव, रामशिरोमणि बिंद, श्यामधर यादव, दानिश सिद्दीकी, कमला शंकर बिंद, नंद कुमार मौर्य, गोरेलाल कन्नौजिया, डा. सूर्यमणि यादव, गुलाम राइन, प्रदीप मौर्य, घनश्याम दास गुप्ता, मजीद अंसारी, रामयज्ञ पाल, जिलाजीत पाल, शकील दादा, मुन्ना खां, रईस अहमद, डा, वजीर आलम, मुक्तार हाशमी, प्रवक्ता धमेंद्र कुमार मिश्र पप्पू समेत अन्य लोग मौजूद थे।
विज्ञापन