{"_id":"596a69524f1c1b52598b4568","slug":"71500146002-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब रेडियो से बच्चे सीखेंगे अंग्रेजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब रेडियो से बच्चे सीखेंगे अंग्रेजी
Updated Sun, 16 Jul 2017 12:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्ञानपुर (भदोही)। कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय और पूर्व माध्यमिक विद्यालयों में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को अब रेडियो अंग्रेजी सिखाएगा। परियोजना कार्यालय सर्व शिक्षा ने यूनिसेफ की मदद से एक रेडियो कार्यक्रम तैयार किया है। जिसे 17 जुलाई से 28 फरवरी के मध्य प्रभावी किया जाएगा। 90 एपिसोड के माध्यम से बच्चों को अंग्रेजी सिखाई जाएगी।
सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों की अंग्रेजी अन्य स्कूलों की तुलना में कमजोर होती है। सरकार की ओर से तमाम प्रयास करने के बाद भी स्थिति में खास सुधार नहीं हो पा रहा है। पूर्व माध्यमिक विद्यालयों में छठी से आठवीं कक्षा जबकि कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में पढ़ने वाले बच्चों को अंग्रेजी सिखाने की कवायद शुरू हो गई है। परियोजना कार्यालय सर्व शिक्षा अभियान ने यूनिसेफ की मदद से रेडियो कार्यक्रम तैयार किया है। ऑल इंडिया रेडियो पर 17 जुलाई से 28 फरवरी तक 90 एपिसोड प्रसारित किया जाएगा। सुबह 10 बजकर 45 मिनट से 11 बजे तक इसका प्रसारण होगा। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी प्रकाश नारायण श्रीवास्तव ने कहा कि अभियान को सफल बनाने के लिए शासन का पत्र आ चुका है। सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को पत्र भेजकर निर्देशित किया गया है। इसे लेकर 11 और 12 जुलाई को दो दिवसीय प्रशिक्षण भी शिक्षकों को दिया जा चुका है।