फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   701 hand job in bhadohi

701 के हाथ आई नौकरी, खिल उठे चेहरे

Tue, 21 Jan 2020 12:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jan 2020 12:00 AM IST
विज्ञापन
701 hand job in bhadohi
ज्ञानपुर। सेवायोजन विभाग और कौशल विकास मिशन की ओर से सोमवार को विभूति नारायण राजकीय इंटर कॉलेज मैदान में वृहद रोजगार मेले का आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न क्षेत्रों की कुल 20 कंपनिया शामिल हुई। 1978 अभ्यर्थियों का साक्षात्कार होने के बाद 701 के हाथ नौकरी आई। सांसद और डीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर युवाओं के चेहरे खिल उठे।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि सांसद रमेश चंद्र बिंद ने कहा कि रोजगार सृजन के लिए केंद्र और प्रदेश सरकार की ओर से हर संभव प्रयास किया जा रहा है। कौशल विकास मिशन, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन, मुद्रा बैंक के माध्यम से बेरोजगारों को रोजगार सृजन के लिए ऋण दिया जा रहा है। इसके पूर्व सांसद ने सरस्वती प्रतिमा पर दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मेले में विनुथना फर्टिलाइजर वाराणसी, रोहित हाईब्रिड सीड्स, एलआईसी ज्ञानपुर, जीफोरएस प्राइवेट लिमिटेड, एससीआई सिक्योरिटी गार्ड, मेक आर्गेनिक इंडिया समेत कुल 20 कंपनिया रोजगार मेले में पहुंचे। सुबह 10 बजे से मेले में अभ्यर्थी पहुंचने लगे। दोपहर तक बड़ी संख्या में अभ्यर्थी आ गए। अलग-अलग स्टाल पर पंजीकरण कराने के बाद कंपनियो के भर्ती अधिकारियों ने बेरोजगार अभ्यर्थियों का साक्षात्कार किया गया। इस दौरान कुल 1978 अभ्यर्थियों का साक्षात्कार किया गया, जिसमें 701 को नियुक्ति पत्र दिया गया। इस मौके पर सेवायोजन अधिकारी रामयतन यादव, अचल सिंह, जेपीएन सिंह, लायक हुसैन, लव कुमार मिश्रा, अनिल कुमार, सांसद प्रतिनिधि राकेश बिंद, हिमांशु कुमार, एस अहमद, रमाशंकर दूूबे, पुष्पेंद्र कुमार पांडेय, आनंद कुमार, धनंजय कुमार, आकाश तिवारी, सुनील कुमार यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed