{"_id":"5e1e08af8ebc3e4b303c85cf","slug":"68-91-percent-voting-bhadohi-news-vns505217361","type":"story","status":"publish","title_hn":"उपचुनाव:कड़ी सुरक्षा व्यवस्था में हुआ 6","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उपचुनाव:कड़ी सुरक्षा व्यवस्था में हुआ 6
विज्ञापन
खमरिया के वार्ड सात के उप चुनाव में मतदान के बाद स्याही दिखाती वृद्ध महिला।
- फोटो : BHADOHI
घोसिया/खमरिया। नगर पंचायत खमरिया के वार्ड नंबर सात बगीचा मोहल्ला में गत एक वर्ष से रिक्त चल रहे सभासद सीट पर उपचुनाव मंगलवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच संपन्न हो गया। 1274 मतों में से 878 लोगों ने मतदान कर उम्मीदवारों के भाग्य को मतपेटियों में कैद कर दिया। 16 जनवरी को मतों की गणना कर विजयी प्रत्याशी की घोषणा कर दी जाएगी। बताया जाता है कि रिक्त चली आ रही सीट को भरने के लिए जिलाधिकारी राजेंद्र प्रसाद ने 14 जनवरी को मतदान कराने की तिथि नियत की थी। एक सप्ताह तक सभासद पद पर पर्चा खरीदने, वापस करने और जांच का समय व्यतीत कर दो प्रत्याशियों के मैदान में बने रहने पर मतदान संपन्न कराया गया। पीठासीन अधिकारी मुन्नालाल ने बताया कि मतदान सुबह सात से पांच बजे तक लोगों ने पहुंच कर लगभग 68.91 प्रतिशत मतदान किया। बूथ संख्या 13 में पुरुष 273, महिला 266, बूथ संख्या 145 में महिला 166, पुरुष 179 टोटाल 1274 में कुल 878 मत डाले गए। सुरक्षा की दृष्टि से उपजिलाधि कारी औराई चंद्रशेखर, चौकी प्रभारी रणविजय सिंह, सेक्टर मजिस्ट्रेट शिवशंकर सिंह, बृजेश कुमार सिंह दलबल के साथ मतदान संपन्न होने तक पैनी नजर रखे रहे। मतदान के समापन पर मजिस्ट्रेट्रों की देखरेख में मतपेटी को सील कराकर स्ट्रांग रुम भेजा जा सका।
मतदाताओं को लुभाते रहे प्रत्याशी, लगते रहे आरोप-प्रत्यारोप
घोसि या। नगर पंचायत खमरिया के वार्ड सात में रिक्त सभासद सीट पर मंगलवार को हुए चुनाव में प्रत्याशी अपने पक्ष में मतदान करने के लिए मतदाताओं को लुभाते नजर आए तो वहीं फर्जी मतदान करने समेत तरह-तरह के आरोप-प्रत्यारोप का सामना मतदान कर्मियों को करना पड़ा। हालांकि सुरक्षा बल और मजिस्ट्रेटों की मुस्तैदी पर आरोप लगाने वाले इधर-उधर होते नजर आए।