फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   65.66 lakhs will improve the health of three government schools

Bhadohi News: 65.66 लाख से तीन राजकीय स्कूलों की सुधरेगी सेहत

Tue, 09 Jan 2024 12:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jan 2024 12:15 AM IST
विज्ञापन
65.66 lakhs will improve the health of three government schools
ज्ञानपुर। जिले में राजकीय मॉडल इंटर कॉलेज समेत तीन राजकीय विद्यालयों का प्रोजेक्ट अलंकार से कायाकल्प किया जाएगा। स्वच्छ पेयजल, भवन मरम्मत एवं मूलभूत समस्याओं को दुरूस्त किया जाएगा। इसके लिए 65 लाख 66 हजार रूपये स्वीकृत हो गया है। कार्यदायी संस्था का चयन कर शिक्षा विभाग काम को पूर्ण कराने में जुट गया है। सरकार शिक्षा के क्षेत्र में सुधार लाने लिए लगातार प्रयासरत है।
विज्ञापन

माध्यमिक स्कूलों की दशा सुधारने के लिए प्रोजेक्ट अलंकार योजना लागू की गई है। जिससे सरकारी स्कूलों की दशा तो सुधरेगी इसके अलावा शिक्षा के स्तर में गुणवत्ता आएगी। सरकारी स्कूलों में प्राइवेट स्कूलों जैसी सुविधाएं न होने से बच्चों के पेरेंट्स का मोह भंग होने लगा है, लेकिन शासन इस प्रोजेक्ट से अब सरकारी स्कूलों में प्राइवेट स्कूलों जैसी सुविधा मिलनी शुरू हो जाएगी। इस योजना के तहत जहां स्कूलों की मरम्मत के कार्य कराए जा सकते हैं। वहीं स्कूलों में जो सुविधाएं उपल्ब्ध नहीं हैं। उनको योजना के माध्यम से कराया जाएगा। इसमें पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय बालिका इंटर कॉलेज महराजगंज, पंडित दीनदयाल उपाध्याय मॉडल इंटर कॉलेज गिर्दबड़गांव और राजकीय बालिका हाईस्कूल सदौपुर को शामिल किया गया है। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज को 29 लाख, मॉडल इंटर कॉलेज को 32 लाख और राजकीय सदौपुर को चार लाख 66 हजार रूपये स्वीकृत हुए हैं। तीनों स्कूलों में भवन मरम्मत, मूलभूत सुविधाओं, रंगरोगन, स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था दुरूस्त की जाएगी।
विज्ञापन

----------------------
इनसेट
वित्तपोषित स्कूलों का नहीं हो सका चयन
ज्ञानपुर। प्रोजेक्ट अलंकार योजना के माध्यम से वित्तपोषित विद्यालयों का भी कायाकल्प होना है, लेकिन प्रबंधकों के दावपेंच के कारण अब तक उनका चयन नहीं हो सका। पूर्व में शासन ने 50 प्रतिशत अनुदान और शेष खर्च स्कूल से खर्च करने का प्राविधान किया था, लेकिन बाद में उसे घटाकर 75 फीसदी तक अनुदान कर दिया, लेकिन प्रबंधक सिर्फ 10 से 15 फीसदी तक अनुदान देने की बात कह रहे हैं, जिससे वित्तपोषित विद्यालय अब तक योजना में चयनित नहीं हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------------------
इनसेट
प्राेजेक्ट अलंकार के तहत तीन स्कूलों का चयन हुआ है। जिसमें काम कराने के लिए 65.66 लाख रूपये अवमुक्त हो चुके हैं। कार्यदायी संस्था का चयन कर काम शुरू कराया जाएगा।- विकायल भारती, जिला विद्यालय निरीक्षक।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed