{"_id":"5c967357bdec22141c6e6673","slug":"61553363799-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सभासद पुत्र के साथ घर बसाएगी विधवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सभासद पुत्र के साथ घर बसाएगी विधवा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गोपीगंज। थानाक्षेत्र के एक गांव की विधवा युवती नगर के सभासद पुत्र के साथ घर बसाएगी। शनिवार को थाने में चली पंचायत में इस बात पर सहमति बनी।
ग्रामीणों की शिकायत पर पुलिस ने युवती और उसके घर आने-जाने वाले सभासद पुत्र से पूछताछ की थी। कोतवाली में विधवा ने युवक को अपना प्रेमी बताते हुए उसके साथ रहने की जिद पर अड़ गई। पुलिस ने महिला को प्रेमी के घर जाकर रहने की हिदायत देते हुए मामला का निपटारा कर दिया।
पति के दुनिया छोड़ देने के बाद से ही गांव स्थित अपनी बुआ के घर अकेले दो बच्चों के साथ रह रही युवती के घर नगर के एक सभासद पुत्र का आना-जाना था। ग्रामीणों ने शुक्रवार देर शाम पुलिस को बुला लिया। यूपी-हंड्रेड पुलिस जब सबको थाने ले आई तो विधवा युवती ने सभासद पुत्र को प्रेमी बताते हुए उसके साथ रहने की जिद की। वहीं गांव के लोग यह आरोप लगाते रहे कि कई अन्य लोगों का आवागमन भी यहां होता है। इससे गांव का महौल बिगड़ रहा है। घंटों चली पंचायत के बाद पुलिस ने सबको कड़ी फटकार लगाते हुए युवती को प्रेमी के साथ रहने की इजाजत दे दी।