फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   आधार कार्ड बनवाने को पसीना बहा रहे लोग

आधार कार्ड बनवाने को पसीना बहा रहे लोग

Mon, 11 Mar 2019 11:50 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 11 Mar 2019 11:50 PM IST
विज्ञापन
आधार कार्ड बनवाने को पसीना बहा रहे लोग

विज्ञापन
घोसियां। औराई क्षेत्र में आधार कार्ड बनवाने के लिए ग्रामीणों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। आधार कार्ड बनाने में धांधली की शिकायतों के बाद शासन से बैंक और डाकघरों को आधार कार्ड बनाने की जिम्मेदारी मिली है। लेकिन, कहीं साफ्टवेयर की समस्या तो कहीं सर्वर की समस्या से आधार कार्ड बनाने से कर्मचारी अपने हाथ खड़े कर रहे हैं।
आधार कार्ड की बैंक, स्कूल, गैस सब्सिडी समेत अन्य सरकारी एवं निजी जगहों पर अनिवार्यता के कारण आधार कार्ड बनवाने को लोग परेशान हैं। शुरू के दिनों में आधार कार्ड बनाने में धांधली को देखते हुए शासन की ओर से सिर्फ बैँक और डाकघरों को आधार कार्ड बनाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। लेकिन, कहीं साफ्टवेयर की समस्या तो कहीं सर्वर की समस्या से कर्मचारी आधार कार्ड बनाने से हाथ ख्रड़ा कर रहे हैं। इससे लोगों को अपने आधार बनवाने को लेकर जमकर पसीना बहाना पड़ रहा है।
विज्ञापन

क्षेत्र के काशी गोमती संयुत ग्रामीण बैंक में महीनेभर से आधार मशीन ठप है। बैैंक के ब्रांच मैनेजर सुशील कुमार ने बताया कि साफ्टवेयर की समस्या के कारण आधार नहीं बन रहा है। इसी प्रकार औराई पोस्ट आफिस में 25 दिनों से आधार का काम नहीं हो रहा है। उप डाकपाल संजय प्रजापति ने बताया कि आधार सिस्टम खराब हो चुका है। इससे लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed