{"_id":"5c69ac84bdec227365149d89","slug":"61550429316-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पदक विजेताओं से सबक लें खिलाड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पदक विजेताओं से सबक लें खिलाड़ी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्ञानपुर। औराई विकास खंड के प्राथमिक विद्यालय रामापुर द्वितीय में रविवार को सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इसमें इंडिया मास्टर्स एथलेटिक्स में में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को मुख्य अतिथि विधायक दीनानाथ भास्कर ने स्मृति चिह्न, अंगवस्त्रम और अभिनंदन पत्र देकर सम्मानित किया।
उन्होंने कहा कि देश के लिए पदक जितने वाला हर खिलाड़ी सराहनीय है। ऐसे प्रतिभावानों से सबक लेकर खिलाड़ियों को आगे बढ़ने की जरूरत है। विशिष्ट अतिथि क्रीडाधिकारी धर्मवीर सिंह ने कहा कि नई पीढ़ी के लोगों को विजेताओं से प्रशिक्षण प्राप्त कर देश को और सम्मान दिला सकते हैं। वहीं पदक विजेताओं ने भी अपने अनुभव साझा कर खिलाड़ियों को आगे बढ़ने की प्रेरणा दी गई। सम्मानित खिलाड़ियों में 65 आयु वर्ग में सोनभद्र के अरविंद कुमार दुबे, मिर्जापुर से केशव प्रसाद सिंह, 30 आयु वर्ग में वाराणसी के शारदा सिंह, 40 वर्ग में भदोही से जयराम पाल समेत अशोक कुमार गुप्ता, अखिलेश कुमार मौर्य, नंदलाल प्रसाद गुप्ता, नुरुल हसन, विश्वेश्वरनाथ, यास्मीन बानो, शाहीन बानो, उर्मिला देवी शामिल रहीं। समारोह में ग्राम प्रधान, दयाशंकर, शशिकला, जयशंकर, धीरेंद्र, दिनेश, मानिकचंद पाल आदि रहे। संचालन बीएल पाल ने किया।