{"_id":"5c48b05cbdec2258bd0c7bf9","slug":"61548267612-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच पर्यवेक्षकों को कारण बताओ नोटिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच पर्यवेक्षकों को कारण बताओ नोटिश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
ज्ञानपुर। राशन वितरण के दौरान कोटे की दुकानों पर मौजूद नहीं रहने वाले पांच पर्यवेक्षणीय अधिकारियों की मुश्किलें बढ़ गईं हैं। उप जिलाधिकारी ने पांचों को नोटिस जारी किया है। उनसे पूछा गया है कि लापरवाही के लिए क्यों न उनके खिलाफ कार्रवाई की जाए। दूसरी ओर कुछ अन्य पर्यवेक्षण अधिकारियों के खिलाफ भी विभाग की ओर से नोटिस भेजने की तैयारी की गई है।
राशन कार्ड धारकों को समय पर राशन मिल सके, इसके लिए प्रत्येक कोटे की दुकान पर जिलाधिकारी के निर्देश पर पर्यवेक्षणीय अधिकारी तैनात किए गए हैं। इन अधिकारियों को अपनी मौजूगी में राशन वितरण कराने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके बावजूद समय पर राशन न मिलने की विभाग में हर रोज बड़ी संख्या में शिकायतें आ रहीं है। राशन वितरण में आ रही खामियों की शिकायत को देखते हुए गत दिनों आपूर्ति विभाग ने डीघ ब्लाक के 20 राशन की दुकान का निरीक्षण किया। जिसमें पांच राशन की दुकानों पर पर्यवेक्षक अधिकारी नदारत पाए गए। विभाग ने लिखा-पढ़ी करने के बाद इसकी रिपोर्ट एसडीएम को भेज दी थी। इसके बाद मामले को गंभीरता से लेते हुए एसडीएम ने पांच पर्यवेक्षक अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। वहीं जिलाधिकारी ने ब्लॉक स्तरीय आपूर्ति अधिकारियों को निरीक्षण कर ऐसे लापरवाह पर्यवेक्षकों को चिह्नित करने के लिए निर्देशित किया है। डीघ ब्लॉक के पूर्ति अधिकारी दिनेश कुमार यादव ने बताया कि नोटिस का जवाब न मिलने पर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान उन्होंने कहा कि डीएम का निर्देश मिलने के बाद निरीक्षण कर कुछ अन्य लापरवाह पर्यवेक्षकों को को भी नोटिस भेजने की तैयारी की जा रही है।