{"_id":"5c2d08d9bdec2256ab4fce25","slug":"61546455257-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धुम्रपान की लत बहुत खराब है","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धुम्रपान की लत बहुत खराब है
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
ज्ञानपुर। जिला पंचायत सभागार में बुधवार को तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे जिलाधिकारी राजेंद्र प्रसाद ने कहा कि देश में 2750 लाख लोग तंबाकू का सेवन करते हैं। लगभग 10 लाख लोगों की मौत प्रतिवर्ष तंबाकू के कारण होती है। डीएम ने कहा कि तंबाकू का सेवन नहीं करना चाहिए।
जिलाधिकारी ने कहा कि तंबाकू के सेवन से हृदय की बीमारी, उच्च रक्तचाप, मधुमेह, कैंसर आदि बीमारियां कब्जे में ले लेती हैं। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. एसएम सहाय ने बताया कि प्रतिदिन 2,200 लोग तंबाकू से संबंधित बीमारी से जान गंवा देते हैं। उन्होंने धूम्रपान न करने से होने वाले फायदे के बारे में बताया। कहा कि धूम्रपान न करने से हमारे शरीर के ऊर्जा स्तर में वृद्धि होती है। हमें सांस लेने में परेशानी नहीं होती। जिला कंसल्टेंट डा. सौरभ प्रताप सिंह ने अधिनियम 2003 की धारा-4 के अंतर्गत सार्वजनिक स्थानों पर धूम्रपान को अपराध माने जाने के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक स्थानों जैसे सभागृह, अस्पताल भवन, रेलवे स्टेशन, प्रतीक्षालय, शासकीय कार्यालय, न्यायालय परिसर, शिक्षण संस्थानों पर धूम्रपान करते पकड़े जाने पर जुर्माना भरना पड़ सकता है। इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी हरिशंकर सिंह, नोडल अधिकारी डा. राजीव कुमार, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डा. वीडी वर्मा, जिला मलेरिया अधिकारी राम आसरे पाल, जिला कार्यक्रम प्रबंधक रोली श्रीवास्तव, जिला इपीडेमोलाजिस्ट डा. अजीत पाठक आदि मौजूद रहे।