फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   नईबाजार बोर्ड की बैठक

नईबाजार बोर्ड की बैठक

Tue, 01 Jan 2019 12:44 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 01 Jan 2019 12:44 AM IST
विज्ञापन
नईबाजार बोर्ड की बैठक

विज्ञापन
नईबाजार। नगर पंचायत कार्यालय में सोमवार को हुई नपं बोर्ड की बैठक भारी गहमागहमी के बाद बेनतीजा समाप्त हो गई। बैठक में सभासदगण जनरेटर, सबमर्सिबल पंप और हैंडपंप मरम्मत के पुराने टेंडरों के भुगतान पर राजी हो गए, लेकिन बकौल सभासद ईओ सोनल जैन ने गतिरोध पैदा कर दिया। बैठक में स्वच्छता सर्वेक्षण समेत अन्य कुछ विषयों पर विचार होना था, जो नहीं हो सका।

नगर पंचायत बोर्ड की बैठक कई महीने बाद हुई। इसलिए गहमागहमी पहले से तय थी। ईओ ने बताया कि स्वच्छता सर्वेक्षण चार जनवरी से प्रारंभ हो रहा है। इसके अलावा ठंड और शीतलहरी में अलाव और कंबल वितरण के बारे में विचार विमर्श करना था। लेकिन, सभासदों ने कहा कि नगर में विकास कार्य ठप है। पुराने कार्यों के भुगतान लंबित हैं। पहले भुगतान कराया जाए। ईओ द्वारा भुगतान करने में फंड की कमी बताने पर सदस्य बोर्ड की बैठक से उठकर चले गए। बैठक के बाद चेयरमैन विजय सोनकर समेत सभासदों ने ईओ को विकास विरोधी बताते हुए कहा कि उनके चलते नगर का विकास महीनो से ठप है। सभासदों और चेयरमैन ने तय किया कि वे इस मामले को लेकर गुरुवार को डीएम और मंडलायुक्त से मिल कर समस्या से अवगत कराएंगे। सभासदों का आरोप है कि अध्यक्ष व सभासदो की छवि धूमिल करने के लिए जानबूझ कर किया जा रहा है। बैठक में परमानंद मौर्य, शमशुद्दीन अंसारी, विमल जायसवाल, नीलम मिश्रा, फिरोजा बानो, सुनीता देवी, गुडिया देवी, सुरेंद्र चौहान, वाजिद अली, राजकुमार गुप्ता आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed