फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   योग प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ

योग प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ

Sun, 23 Dec 2018 11:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 23 Dec 2018 11:27 PM IST
विज्ञापन
योग प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ
भदोही। नगर के श्री इंद्र बहादुर सिंह नेशनल इंटर कालेज में रविवार से पतंजलि योग समिति का एक माह तक चलने वाला 100 घंटे का योग प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ हुआ। पहले दिन समिति के राज्य प्रभारी संदेश दूबे ने योग साधकों को योग से होने वाले लाभ बताए। कहा कि जीवन के लिए योग अत्यंत उपयोगी है। इससे शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता और इच्छाशक्ति बढ़ती है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मन मस्तिष्क शुद्ध और निरोग रहेगा तो यह स्वत: आपको अच्छे कर्म और विकास से जोड़ लेगा। बताया कि समिति आपके सहयोग से गांव गांव में योग के माध्यम से निरोग करने के अपने लक्ष्य की ओर बढ़ रहा है। राज्य कार्यकारिणी सदस्य धीरज सिंह ने आसनों के लिए टिप्स साझा किए। बताया कि खुले वातावरण में खाली पेट प्रात: ढीले वस्त्र धारण कर मन को एकाग्र और प्रसन्न रखते हुए क्षमतानुसार योग का अभ्यास करने से व्यापक रूप से लाभ होता है।
विज्ञापन

बताया कि आसन प्राणायाम के समय पेट का साफ व हल्का होना आवश्यक होता है। इसके लिए गर्म पानी से त्रिफला चूर्ण लेने से लाभ होता है। प्राणायाम का अभ्यास कराते हुए बताया कि भस्त्रिका प्राणायाम से व्यक्ति के आक्सीजन ग्रहण करने की क्षमता 5-6 गुना बढ़ जाती है। जिससे फेफड़े क्रियाशील हो जाते हैं। गतिपूर्वक प्राणायाम से ठंड, सर्दी, जुकाम से बचाव होता है। शिविर का शुभारंभ दीप जलाकर हुआ। जिसमें मेंहीलाल मौर्य, महेंद्र पटेल, रमेश जायसवाल, रामलाल सरोज, विजय शंकर, सोहन पाल, केके श्रीवास्तव, सुरेंद्र विश्वकर्मा, संजय, विनोद कुमार, राकेश, संदीप कानोडिया, आशीष यादव, सुनील, प्रभाकर, जगदीश, दिनेश, स्नेहलता श्रीवास्तव, बबिता चौरसिया, अलका कानोडिया, सुप्रिया, मधु आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed