फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   खेल को प्रतिस्पर्धा की तरह ही लें

खेल को प्रतिस्पर्धा की तरह ही लें

Wed, 19 Dec 2018 01:07 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 19 Dec 2018 01:07 AM IST
विज्ञापन
खेल को प्रतिस्पर्धा की तरह ही लें

विज्ञापन
औराई। केशव प्रसाद मिश्र राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में मंगलवार से दो दिवसीय नवम वार्षिक क्रीड़ा समारोह का शुभारंभ हुआ। खिलाड़ियों ने विभिन्न खेलों में अपनी प्रतिभा को दिखाया। भाला और चक्का फेंक में सरिता यादव प्रथम रहीं।

समारोह का शुभारंभ राजकीय महाविद्यालय गाजीपुर की प्राचार्य डॉ. सरिता भारद्वाज ने दीप प्रज्वलित कर किया। उन्होंने कहा कि खेल को जीत-हार की भावना से नहीं खेलना चाहिए। खेल में प्रतिस्पर्धा के साथ ही अपनी संस्था के प्रति सम्मानजनक भाव होना चाहिए। खेल में जो हारता है, उसके अंदर ऊंचाइयों को छूने की क्षमता बढ़ जाती है। जो जीतता है, उसकी सीमा वहीं समाप्त हो सकती है। लेकिन, उसे और जीत हासिल करने की तरफ अग्रसर होना चाहिए। पहले दिन महाविद्यालय की छात्राओं ने लंबी दौड़, उंची कूद, भाला फेंक, चक्का फेंक और गोला प्रक्षेप में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। भाला फेंक में सरिता यादव प्रथम, चंदा यादव द्वितीय स्थान पर रहीं। चक्का फेंक मे सरिता यादव प्रथम, स्वाति दूबे द्वितीय रहीं, गोला फेंक में नीतू यादव प्रथम और संचिता मिश्रा दूसरे स्थान पर रहीं। महाविद्यालय की प्रभारी प्राचार्य आकांक्षा त्रिपाठी ने आए हुए लोगों का आभार जताया। इस मौके पर डॉ. अनिता मट्टू, डॉ. आराधना वर्मा, डॉ. अनुज कुमार सिंह, डॉ. दयाशंकर यादव, डॉ. रीना सिंह, डॉ. जय कुमार, डॉ. निशा मिश्रा, डॉ. विनोद कुमार, डॉ. कृष्ण कुमार, डॉ. शुचिता वर्मा, डॉ. राजकुमारी, डॉ. प्रज्ञा वर्मा आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed