फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   अधिकतर एटीएम के शटर गिरे

अधिकतर एटीएम के शटर गिरे

Mon, 12 Nov 2018 12:34 AM IST
Updated Mon, 12 Nov 2018 12:34 AM IST
विज्ञापन
अधिकतर एटीएम के शटर गिरे
भदोही। बैंकर या वित्त मंत्रालय चाहे जितने दावे कर ले बैंकों की बंदी में एटीएम महज शो पीस होकर रह जाते हैं। ऐसा नजारा रविवार को शहर के कई एटीएम पर देखा गया जब पांच दिन की ब ंदी झेल रहे बैंक उपभोक्ता चाह कर भी एटीएम से कैश नहीं पा सके। रविवार को बैकों की बंदी का लगातार पांचवा दिन था।
विज्ञापन

रविवार को लोग कैश के लिए एक एटीएम से दूसरे एटीएम के चक्कर लगाते रहे लैकिन कैश नहीं मिल पाया। स्टेशन रोड हो या मेनरोड या ज्ञानपुर रोड अधिकतर एटीएम के शटर गिरे रहे। कुछ एटीएम खुले रहे लेकिन उसमे नगदी नहीं थी। लोगों ने बताया कि शनिवार तक कुछ एटीएम में नगदी था और कुछ एटीएम के बाहर लोग कतार में दिखे लेकिन रविवार को हालात कुछ ऐसी रही कि खुले एटीएम भी विरानी के शिकार थे। एक उपभोक्ता ने कहा कि लंबी छुट्टी में तो कम से कम वित्त मंत्रालय को एटीएम में कैश पर ध्यान देना चाहिए। बीडा निर्यात भवन के बाहर तथा मर्यादपट्टी का एसबीआई का एटीएम बंद रहा। इसी प्रकार यूबीआई मुख्य शाखा के बाहर एटीएम बंद रहा। पंजाब नेशनल बैंक स्टेशन रोड एटीएम का शटर बंद रहा। आईसीआईसीआई बैंक शाखा का एटीएम खुला था, लेकिन मशीन बंद मिली। चौरी रोड आईडीबीआई बैंक परिसर में लगे एटीएम का शटर बंद रहा। खास बात यह रही कि जो एटीएम खुले थे उसमे कैश नहीं था। इसके चलते लोगों को खासी दिक्कत का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed