{"_id":"59d7da724f1c1b8e698b4709","slug":"61507318386-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रांसफार्मर फुंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रांसफार्मर फुंका
Updated Sat, 07 Oct 2017 01:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भदोही। नगर क्षेत्र के ज्ञानदेवी बालिका इंटर कालेज के पास लगा ट्रांसफार्मर बीती रात जल जाने से क्षेत्र के लोगों को रात भर और शुक्रवार को दिन भर अंधेरे में रहना पड़ा। लोगों ने बताया कि आधी रात के समय अचानक ट्रांसफार्मर जल जाने से लोगों की परेशानी बढ़ गई। इसी ट्रांसफार्मर क्षेत्र में पडने वाला नगर पालिका का नलकूप भी नहीं चल सका जिससे पेयजल का संकट उत्पन्न हो गया।
विद्यालय के बाहर ढाई सौ केवी का ट्रांसफार्मर लगा है। रात में जब अचानक बिजली गुल हुई तो लोगों को सामान्य कटौती लगा। जब भोर तक आपूर्ति शुरू नहीं हुई तब जाकर लोगों को पता चला कि ट्रांसफार्मर जल गया है। नागरिकों ने बताया कि गर्मी और उमस के आलम में किसी तरह रात बीता तो विभागीय कर्मियों को सूचित किया गया लेकिन शाम तक को मोबाइल ट्रांसफार्मर आ सका। जिसे रात हीट किया जा रहा था। एसडीओ टाऊन गोविंद प्रसाद ने बताया कि देर रात किसी समय आपूर्ति शुरू कर दी जाएगी। उधर बीती रात और आज दिन भर कटौती से कई मोहल्लों की बिजली गुल रही। नगर पालिका का एक नलकूप भी नहीं चल सका जिससे दिन भर आपूर्ति नहीं होने से लोग पेयजल को तरस गए।