{"_id":"599dd8974f1c1bf07e8b460b","slug":"61503516823-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीजी में सभी अभ्यर्थियों की काउसंलिंग आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीजी में सभी अभ्यर्थियों की काउसंलिंग आज
Updated Thu, 24 Aug 2017 01:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्ञानपुर (भदोही)।
काशी नरेश राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में चल रहे स्नातकोत्तर प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश की प्रक्रिया अब लगभग आखिरी चरण में पहुंच गई है। एक-दो दिन की और काउंसलिंग के बाद सीटें भरने पर प्रवेश प्रक्रिया बंद हो जाएगी। अब प्रथम सेमेस्टर में नाममात्र की सीटें ही बची हैं। ऐसी सीटों पर काउंसलिंग के लिए कॉलेज ने बुधवार को दिशानिर्देश जारी किया। गणित, प्राचीन इतिहास में प्रतीक्षा सूची के समस्त अभ्यर्थी, संस्कृत, मध्यकालीन इतिहास, दर्शनशास्त्र, अर्थशास्त्र में समस्त आवेदित अभ्यर्थियों की काउंसलिंग 24 अगस्त को कराई जाएगी। वहीं, चित्रकला, अंग्रेजी, राजनीति विज्ञान, मनोविज्ञान, समाजशास्त्र, रसायन विज्ञान, भौतिक विज्ञान और वाणिज्य में एससीएसटी के अभ्यर्थियों का भी प्रवेश 24 अगस्त को ही होगा। कॉलेज के प्राचार्य डॉ. जयशंकर मिश्र ने बताया कि उक्त अभ्यर्थियों को बृहस्पतिवार को 12 बजेे तक ऑनलाइन शुल्क जमा कर तीन बजे तक काउसंलिंग करा लेनी है।