फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   प्रथम मेरिट से दूसरे दिन 293 अभ्यर्थियों का प्रवेश

प्रथम मेरिट से दूसरे दिन 293 अभ्यर्थियों का प्रवेश

Wed, 19 Jul 2017 12:46 AM IST
Updated Wed, 19 Jul 2017 12:46 AM IST
विज्ञापन
प्रथम मेरिट से दूसरे दिन 293 अभ्यर्थियों का प्रवेश
ज्ञानपुर (भदोही)। काशी नरेश राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में स्नातक प्रथम वर्ष में प्रवेश के लिए काउंसलिंग के दूसरे दिन मंगलवार को 293 अभ्यर्थियों ने प्रवेश लिया। इसमें कला संकाय के काउंटरों पर कुल 138 अभ्यर्थियों की काउंसलिंग की गई, जबकि वाणिज्य संकाय में 51 और विज्ञान संकाय में 104 अभ्यर्थियों ने प्रवेश लिया।
विज्ञापन

इस तरह, केएनपीजी कॉलेज में दो दिन में 522 छात्र-छात्राओं का प्रवेश हो चुका है। अब 19 जुलाई को प्रथम मेरिट से प्रवेश का अंतिम दिन होगा। इसके बाद कॉलेज में द्वितीय मेरिट से प्रवेश के लिए काउंसलिंग शुरू हो जाएगी। द्वितीय मेरिट से प्रवेश के लिए ऑनलाइन प्रवेश शुल्क बुधवार तक जमा किया जाएगा। इसके बाद 20 जुलाई से दूसरी मेरिट से प्रवेश के लिए काउंसलिंग होगी। प्राचार्य डॉ. जयशंकर मिश्र ने बताया कि प्रवेश के लिए छात्र-छात्राएं अपने-अपने जरूरी अभिलेख लेकर जरूर आएं। अभिलेख से तात्पर्य यह कि ऑनलाइन आवेदन के समय उन्होंने जिन प्रमाणपत्रों का जिक्र किया है। उसे वे साथ में रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed