{"_id":"594974cd4f1c1b35188b456f","slug":"61497986253-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"22 मामलों का मौके पर जाकर किया निपटारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
22 मामलों का मौके पर जाकर किया निपटारा
Updated Wed, 21 Jun 2017 12:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
22 मामलों का मौके पर जाकर किया निपटारा
औराई। तहसील सभागार में मंगलवार को तहसील दिवस का आयोजन किया गया। इसमें जिलाधिकारी विशाख जी ने जनता की समस्याएं सुनीं। इस दौरान विभिन्न समस्याओं से जुड़े कुल 206 प्रार्थना पत्र पटल पर आए, जिनमें से 22 मामलों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। इन मामलों को अधिकारियों ने मौके पर जाकर निस्तारित कराया।
जिलाधिकारी विशाख जी ने औराई में तहसील दिवस के मौके पर ही अधिकारियों की 10 टीमों का गठन किया। फरियादियों का प्रार्थना पत्र सामने आते ही अधिकारियों की टीम को मौके पर भेजकर मामले का तुरंत निस्तारण कराया गया। आदेश पाकर टीमें क्षेत्र में निकल पड़ीं। लक्ष्मणा गांव में आंगनबाड़ी केंद्र से अतिक्रमण हटाने के साथ ही भमौरा में परिषदीय विद्यालय भवन के ऊपर से गुजरे बिजली के हाईटेंशन तार को हटवाया गया। इसके अलावा आशा कार्यकर्ताओं को समय पर मानदेय न मिलने समेत 22 समस्याओं का मौके पर निस्तारण किया गया। जिलाधिकारी ने कहा कि तहसील दिवस में आने वाले ज्यादा से ज्यादा मामलों का मौके पर जाकर त्वरित निस्तारण करें। उनकी इस पहल की लोगों ने सराहना की। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक सचींद्र पटेल, सीडीओ रमेश चंद्र पांडेय, औराई एसडीएम केशवनाथ गुप्ता, खंड विकास अधिकारी जवाहर लाल, खंड शिक्षा अधिकारी अरविंद पांडेय, सीओ सुशील कुमार आदि मौजूद रहे।