फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   600 metric tons of urea reached the district

Bhadohi News: जिले में पहुंची 2600 मीट्रिक टन यूरिया

Tue, 03 Sep 2024 11:03 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 03 Sep 2024 11:03 PM IST
विज्ञापन
600 metric tons of urea reached the district
बलिया। जिले में यूरिया की किल्लत नहीं होगी। मंगलवार को यूरिया का रैक जिले में पहुंचने के बाद उसे समितियों पर भेजने की कवायद शुरू हो गई। रैक से 2600 मीट्रिक टन यूरिया के खेप आने के बाद उसे समितियों पर भेजने की तैयारी तेज में विभाग जुटा है। समितियों पर उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए योजना भी बनाई गई है। इन दिनों धान की फसल में यूरिया का छिड़काव किया जा रहा है। जिले में 1,15229 हेक्टेयर में धान की खेती किसानों ने किया हैं। जिला कृषि अधिकारी पवन प्रजापति ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देश पर बफर स्टाॅक में रखे यूरिया को आवश्यकतानुसार केंद्रों को भेजा जा रहा था। अब नई रैक आ गई है, किसानोंं को पर्याप्त खाद मिल सकेगी। जरूरत के हिसाब से जनपद में 2600 मीट्रिक टन यूरिया की रैक आई है। इसे बिक्री केंद्रों में भेजा जा रहा है। इस समय जिले में यूरिया की कोई कमी नहीं है।
विज्ञापन


समितियों पर अब रोस्टर के हिसाब से बैठेंगे सचिव
साधन सहकारी समितियों पर अब रोस्टर के हिसाब से सचिवों को जिम्मेदारी दी गई है। जिससे किसानों को किसी तरह की खाद की दिक्कत न हो। जिले में 160 साधन सहकारी समितियां है। इसके सापेेक्ष विभाग के पास 80 सचिव हैं। ऐसे में शासन के निर्देश पर सचिवों को रोस्टर के हिसाब से तैनाती की गई है। सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधन सहकारिता ब्रजेश पाठक ने बताया कि सप्ताह में रोस्टर के हिसाब से सचिवों को जिम्मेदारी दी गई है। इससे किसानों को कोई समस्या नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed