फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   6.91 crore drinking water projects in balance

6.91 करोड़ की पेयजल परियोजनाएं अधर में

Sat, 25 Mar 2017 01:17 AM IST
bhadohi hindi news
bhadohi hindi news Updated Sat, 25 Mar 2017 01:17 AM IST
विज्ञापन
6.91 crore drinking water projects in balance
कालापानी में बर्फ से ढंके आईटीबीपी के कैंप - फोटो : अमर उजाला
धन के अभाव में 6.91 करोड़ की तीन पेजयल परियोजनाओं का निर्माण लटक गया है। सांसद आदर्श गांव दत्तीपुर और कौलापुर में महज 20 फीसदी ही बजट मिल सका है, जबकि ख्योंखर गांव में काम पूर्ण होने के लिए एक करोड़ की दरकार है।  विभाग का कहना है कि बजट मिलने पर निर्माण पूरा कराया जाएगा।       
विज्ञापन

दो साल पूर्व ख्योंखर गांव में तीन करोड़ 65 लाख जबकि केंद्र सरकार की ओर से सांसद आदर्श गांव कौलापुर में दो करोड़ सात लाख,  दत्तीपुर में एक करोड़ 26 लाख की लागत से पेयजल परियोजनाओं का निर्माण शुरू हुआ। निर्माण के दौरान ख्योंखर में दो करोड़ 46 लाख, कौलापुर में 74 लाख और दत्तीपुर में 22 लाख रुपये जारी हुए। बजट मिलने के बाद शुरुआत में काम तेज हुआ, लेकिन बाद में निर्माण कार्य अधर में लटक गया। तीनों परियोजनाओं का कामकाज कई माह से रुका हुआ है। बजट न आने के बाद जल निगम की ओर से कई बार उच्चाधिकारियों को पत्र लिखा गया, लेकिन बात नहीं बनी। इससे करीब सात करोड़ की तीनों परियोजनाओं को समय से पूरा होना मुश्किल दिख रहा है।       
विज्ञापन

अधिशासी अभियंता जल निगम राम अवध मौर्य ने कहा कि दत्तीपुर और कौलापुर में सिर्फ एक ही किस्त जारी की गई है। इससे परियोजना के निर्माण में तेजी नहीं आ पा रही है। ख्योंखर का काम करीब 70 फीसदी तक पूर्ण हो चुका है। बजट मिलने पर तीनों का काम पूरा करा लिया जाएगा।      
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed