{"_id":"feb7689e1a5521f140fa9b4a49a06fea","slug":"59-81-per-cent-of-the-vote-between-isolated-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छिटपुट घटनाओं के बीच 59.81 फीसदी मतदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छिटपुट घटनाओं के बीच 59.81 फीसदी मतदान
ब्यूरो/ अमर उजाला, भदोही
Updated Sat, 10 Oct 2015 01:50 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुबह सात बजे से शाम पांच बजे तक चले मतदान के दौरान भदोही ब्लाक में 59.81 फीसदी वोटरों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इसी के साथ ब्लाक क्षेत्र के 135 मतदान केंद्रों के 397 बूथों की मतपेटियों में 1133 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला बंद हो गया।
पंचायत चुनाव के पहले चरण में शुक्रवार को भदोही ब्लाक में मतदान कराया गया। कड़े सुरक्षा इंतजामों के बीच सुबह सात बजे मतदान प्रक्रिया आरंभ हो गई। शुरुआती दौर में कुछ बूथों पर मतदाताओं ने सक्रियता दिखाई तो ज्यादातर बूथों पर दोपहर तक सन्नाटा पसरा रहा।
इस दौरान जहां-तहां मामूली गड़बड़ी की भी सूचना मिली। पूरे मुड़िया मतदान केंद्र पर बैलट पेपर में गड़बड़ी को लेकर अधिकारियों को दौड़ना पड़ा तो रजपुरा में दो प्रत्याशियों के समर्थकों के आपस में भिड़ जाने के कारण कुछ देर के लिए मतदान केंद्र खाली सा हो गया।
विज्ञापन
सुबह भिखारीपुर, जमुनीपुर, रामरायपुर, अभयनपुर, दुलमदासपुर आदि मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की भीड़ देखने को मिली। दोपहर में इन्हीं केंद्रों पर भीड़ नदारद रही।
किसी बूथ पर महिला मतदाताओं की भीड़ अधिक रही तो कहीं पुरुष मताधिकार का प्रयोग करने में आगे दिखे। रजपुरा कालोनी के फेज वन के मतदान केंद्र पर दो प्रत्याशियों के समर्थकों में तीखी झड़प हो गई। नौबत हाथापाई तक पहुंच गई।
आरोप है कि एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष के पोलिंग एजेंट से मतदाता सूची छीन कर फ़ाड़ दी। विवाद के चलते आधे घंटे तक मतदान केंद्र खाली रहा। इसकी सूचना पाकर सीओ एपी सिंह पुलिस बल के साथ पहुंचे। उन्होंने किसी तरह मामला शांत कराकर मतदान शुरू कराया।
कई बूथों पर अव्यवस्था का आलम रहा। एक मतदाता की बजाए कई लोग केंद्रों के अंदर प्रवेश करते दिखे। रजपुरा में ही मतदान केंद्र दूर होने की शिकायत करते हुए दर्जनों लोगों ने मतदान के बहिष्कार की चेतावनी दे दी।
इससे अधिकारी सकते में आ गए। बाद में अधिकारियों ने उन्हें समझा बुझाकर मतदान के लिए राजी किया। मामूली विवाद को भी गंभीरता से लेते हुए पुलिस प्रशासन का काफिला मौके पर पहुंच जा रहा था।
भदोही ब्लाक क्षेत्र में 44 संवेदनशील और 36 अतिसंवेदनशील केंद्र थे। इन पर शांतिपूर्ण ढंग से चुनाव संपन्न कराना प्रशासन के लिए किसी चुनौती से कम नहीं था। इन केंद्रों पर प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए थे। दोपहर एक बजे तक लगभग 40 प्रतिशत मतदान हो सका था।
तीन बजे तक मतदान का प्रतिशत 53 बताया गया। शाम पांच बजे तक यह आंकड़ा बढ़कर 59.81 फीसदी तक पहुंच गया। जिलाधिकारी प्रकाश बिंदु और एसपी अनिल कुमार राय दिनभर चक्रमण करते रहे। इस दौरान खुफिया विभाग भी सक्रिय रहा।