{"_id":"5717df364f1c1b383d8b4845","slug":"57-could-be-disposed-of-five-complaints","type":"story","status":"publish","title_hn":"57 में पांच शिकायतों का हो सका निस्तारण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
57 में पांच शिकायतों का हो सका निस्तारण
ब्यूरो/ अमर उजाला ,भदोही
Updated Thu, 21 Apr 2016 01:28 AM IST
विज्ञापन
विंध्याचल मंडल के कमिश्नर रंजन कुमार ने बुधवार को तहसील दिवस की अध्यक्षता की। इस दौरान जनसमस्याएं सुनने के साथ-साथ उन्होंने मातहतों को निर्देश दिए। कहा कि शासन की प्राथमिकता वाले कार्यों में लापरवाही न करें।
तहसील परिसर में बुधवार को आयोजित तहसील दिवस में जिलेभर से आए 57 फरियादियों के प्रार्थना पत्र आए। इसमें महज पांच मामलों का ही मौके पर अधिकारियों ने निस्तारण किया जा सका। शेष प्रार्थना पत्र को परंपरागत रूप से निस्तारण के लिए संबंधित विभागों के पास भेज दिया गया। तहसील दिवस के अधिकारी ने शेष प्रार्थना पत्रों को एक सप्ताह में निस्तारित कर देने का मातहतों को निर्देश दिया।
कमिशभनर मातहतों को शिकायतें निर्धारित समय सीमा में निस्तारित करने का निर्देश दिया। चेतावनी दी कि शिथिलता बरतने पर कार्रवाई की जाएगी। कमिशभनर ने अधिकारियों को शिकायत फार्मेट उपलब्ध कराने का निर्देश दिया, जिससे शिकायतकर्ता के नाम, मोबाइल नंबर दर्ज रहे। संसारापुर निवासी शीला देवी की शिकायत पर जमीन विवाद के पुराने मामले की जांचकर कार्रवाई के लिए एसडीएम ज्ञानपुर को निर्देश दिया। एक पुराने प्रकरण में शिकायतकर्ता से मोबाइल पर बात की। शिकायतकर्ता की संतुष्टि पर राजस्व निरीक्षक विमल को शाबासी दी।
विज्ञापन
भूमि विवाद निस्तारण के लिए स्थलीय जांच होगी
ज्ञानपुर।तहसील दिवस में कमिशभनर ने सभी विभागों की समीक्षा की। बताया कि तहसील दिवस शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसमें शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जमीन विवाद निस्तारण के लिए राजस्व, पुलिस टीम को संयुक्त रूप से स्थलीय जांच करने का निर्देश दिया। डीएम प्रकाश बिंदु ने पुराने निस्तारित प्रकरणों की क्रास चेकिंग के लिए पांच-पांच शिकायतें अधिकारियों को देकर रिपोर्ट मांगी। दिवस में पुलिस अधीक्षक पीके मिश्रा, एसडीएम विपिन कुमार, सीओ एसएस पांडेय, सीएमओ डीके सोनकर, डीएसओ संजय पांडेय, बीएसए डॉ. सत्यप्रकाश, डीपीआरओ रामआसरेे, सीवीओ डॉ. आरबी मौर्य, तहसीलदार जगदीश प्रसाद, ओम प्रकाश पांडेय आदि अधिकारी मौजूद रहे।