फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   5410 tube well consumers did not deposit dues, notice

Bhadohi News: 5410 नलकूप उपभोक्ताओं ने जमा नहीं किया बकाया, नोटिस

Wed, 26 Feb 2025 11:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 26 Feb 2025 11:39 PM IST
विज्ञापन
5410 tube well consumers did not deposit dues, notice
कृषक बिल माफी योजना के बाद भी 5410 निजी नलकूप उपभोक्ताओं ने अब तक बकाया जमा नहीं किया है। जिसे लेकर अब बिजली विभाग की ओर से शिकंजा कसना शुरू कर दिया गया है। इन उपभाक्ताओं के खिलाफ बिजली विभाग ने नोटिस जारी किया है। हर हाल में इन्हें इस माह तक बकाया जमा करने का निर्देश दिया है। चेताया कि ऐसा न करने की दशा में कनेक्शन काटने और रिकवरी की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

उप्र पॉवर कॉरपोरेशन ने यह योजना बीते वर्ष लागू की थी। कृषक बिल माफी योजना के तहत एक अप्रैल 2023 से कृषकों, उपभोक्ताओं को मुफ्त बिजली देने का प्रविधान किया गया है। इसके लिए 31 मार्च 2023 तक के बकाये का मूलधन जमा करने की शर्त रखी गई है। भदोही विद्युत वितरण खंड (प्रथम) के आंकड़ों पर गौर करें तो यहां 5223 निजी नलकूप उपभोक्ता हैं। इनमें 3068 उपभोक्ताओं ने पंजीकरण कराया है।
विज्ञापन

विद्युत वितरण खंड गोपीगंज के एक्सईएन आदित्य पांडेय के अनुसार 6440 कृषक उपभोक्ता हैं। इनमें 3685 उपभोक्ता पंजीकरण करा कर लाभान्वित हो रहे हैं। वहीं 2755 अब भी उदासीन बने हैं। कुल मिलाकर जनपद में 56 प्रतिशत उपभोक्ताओं ने अब तक पंजीकरण कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------------
वर्जन---
लापरवाही बरत रहे कुछ निजी नलकूप उपभोक्ताओं को कई नोटिस भेजा जा चुका है लेकिन पंजीकरण की प्रगति संतोषजनक नहीं है। ऐसे में पॉवर कॉरपोरेशन ने पंजीकरण के लिए समय बढ़ा कर 28 फरवरी कर दिया है। अगर इसके बाद भी नहीं होता है तो विभागीय कार्रवाई होगी। -राधेश्याम, अधीक्षण अभियंता, भदोही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed