फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   53 sub health centers will be built in the district with 16.89 crores

Bhadohi News: 16.89 करोड़ से जिले में बनेंगे 53 उप स्वास्थ्य केंद्र

Sun, 16 Jul 2023 01:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 16 Jul 2023 01:00 AM IST
विज्ञापन
53 sub health centers will be built in the district with 16.89 crores
ज्ञानपुर। स्वास्थ्य के क्षेत्र में जिले को बड़ी सौगात मिली है। 16 करोड़ 80 लाख की लागत से 53 उप स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण होगा। करीब छह महीने पूर्व सांसद रमेश चंद्र बिंद की मांग पर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने इसकी स्वीकृति दे दी है। बजट मिलने पर कई स्थानों पर निर्माण कार्य भी शुरू हो गया है। इसमें गर्भवती महिलाओं, धात्रियों, नवजात सहित अन्य मरीजों की जांच एवं उपचार दोनों की सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन

जिले में दो राजकीय जिला अस्पताल, छह सीएचसी और 17 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र संचालित हैं। ग्रामीण अंचलों में पूर्व में बने एएनएम सेंटर जर्जर एवं बदहाल हो चुके हैं। 2021 से करीब 200 हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर का निर्माण हो रहा है। हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर एक कक्षीय भवन होने से अन्य जरूरी सुविधाएं मयस्सर नहीं हो रही थी। जिसको देखते हुए करीब छह माह पूर्व सांसद रमेश चंद्र बिंद ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री को पत्र देकर जिले में उप स्वास्थ्य केंद्र बनवाने की मांग की थी। जिसे स्वास्थ्य मंत्रालय ने स्वीकृति दे दी। अब उन केंद्रों को अपग्रेड कर उप स्वास्थ्य केंद्र बनाने की पहल शुरू हो गई है। इसके निर्माण के लिए उत्तर प्रदेश राज्य निर्माण सहकारी संघ संस्था को नामित किया गया है। कुछ गांव में नींव का कार्य पूर्ण हो गया, जबकि कुछ गांव में जमीन चिह्नित की जा रही है। 2024 तक इन उप स्वास्थ्य केंद्रों के निर्माण की डेडलाइन भी तय की गई है।
विज्ञापन

एक केंद्र के निर्माण पर 31 लाख 71 हजार खर्च होगा। इस हिसाब से 53 स्वास्थ्य केंद्रों पर कुल 16 करोड़ 80 लाख खर्च होंगे। सबसे अहम बात यह है कि नए उप स्वास्थ्य केंद्रों में हेल्थ वेलनेस सेंटर का कक्ष अलग से होगा। इन स्वास्थ्य उपकेंद्रों पर स्वास्थ्य कार्यकर्ता (महिला) यानी एएनएम तैनात की जाएंगी। एएनएम गर्भवती महिलाओं व बच्चों को टीके लगाने के साथ-साथ गर्भवती महिलाओं की जांच भी करेंगी। स्वास्थ्य कार्यक्रमों का लाभ लोगों को दिलाएंगी। वहीं हेल्थ एंड वेलनेस कक्ष में सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी तैनात होंगे और जो शुगर व ब्लड प्रेशर इत्यादि की जांच कर उन्हें जेनेरिक दवाएं देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------
इनसेट
इन गांव में होना है उपकेंद्र का निर्माण
ज्ञानपुर ब्लॉक के गजधरा, होलपुर, वारी, बैरीपरवां, डीघ के अरई उपरवार, पूरेनगरी, भरतपुर, छेछुआ उपरवार, इब्राहिमपुर, सुरियावां के खेतलपुर, सांडा, उगईपुर, एकौनी, मधुपट्टी, पट्टीबेजांव, हरिहरपुर, अभोली के दशवतपुर, गौरा, भंडा, सेमरा, सराय कंसराय, मीनापुर, हरदुआ, बौरीबोझ, भदोही के तारापुर, उमरी, मर्चवार, गोविंदपुर, रबेली, कनेहरी, पिपरिस, रजईपुर, भुलईपुर, चांदी गहना, अवसानपुर, औराई के जाठी, कटेबना, डुड़वा, उदयकरनपुर आदि शामिल है।
इनसेट
53 उप स्वास्थ्य केंद्र निर्माण की स्वीकृति मिली है। 22 गांव में विवाद एवं जमीन न मिलने से निर्माण शुरू नहीं हो सका है, जबकि शेष गांव में काम शुरू हो चुका है । 2024 तक सभी उपकेंद्रों का निर्माण पूर्ण करना है। - अमित श्रीवास्तव, सहायक अभियंता, यूपीआरएनएसएस

ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाएं बेहतर करने के लिए केंद्रीय मंत्री को पत्रक देकर उप स्वास्थ्य केंद्र की मांग की गई थी। जिस पर 53 उपकेंद्रों को स्वीकृति मिल चुकी है। कई अन्य कार्य अभी प्रस्तावित हैं। उम्मीद है कि उन्हें भी स्वीकृति मिल जाएगी। - रमेश चंद्र बिंद, सांसद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed