{"_id":"663d450965ba19b8640a6e44","slug":"52-lakh-plants-were-planted-not-even-25-percent-left-bhadohi-news-c-191-1-svns1015-111880-2024-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News: 52 लाख पाैधे लगे, 25 फीसदी भी नहीं बचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News: 52 लाख पाैधे लगे, 25 फीसदी भी नहीं बचे
विज्ञापन
ज्ञानपुर। धरती को हरा भरा बनाने की मुहिम परवान नहीं चढ़ रही है। जिले में पांच साल में 52 लाख पौधे रोपे गए, लेकिन देखरेख न होने के कारण 25 फीसदी पेड़ भी नहीं बचे हैं। इस कारण वृक्ष आच्छादित क्षेत्र (ट्री-कवर एरिया) में भी खास बढोतरी नहीं हो सकी। काशी और प्रयागराज जैसे धार्मिक-सांस्कृतिक नगरों के मध्य स्थित इस जिले की हरियाली बेनूर होती दिख रही है। 2019 से 2023 तक पांच साल में 52 लाख से अधिक पौधे रोपे गए। वनावरण क्षेत्र में जरूर कुछ हद तक इजाफा हुआ, लेकिन वनक्षेत्र अब भी 0.01 ही है। फॉरेस्ट सर्वे रिपोर्ट-2019 के मुताबिक, 1015 वर्ग किमी क्षेत्रफल वाले जिले में ट्री-कवर एरिया 3.12 वर्ग किमी था, जो 2021 में हुए सर्वे में 0.50 स्क्वायर किमी बढ़कर 3.62 स्क्वायर किमी तक पहुंचा है, हालांकि उसके बाद सर्वे नहीं हो सका। ऐसे में पौधरोपण अभियानों की सफलता का सहज अंदाजा लगाया जा सकता है।
प्रभागीय वनाधिकारी नीरज आर्य कहते हैं कि पौधरोपण अभियान में अलग-अलग विभागों को पाैधे लगाने की जिम्मेदारी दी जाती है। अपने विभाग की तरफ से मैं दावे के साथ कह सकता हूं कि वन विभाग जो पौधे लगाता है, उनमें से ज्यादातर पौधे बचे रहते हैं। मगर दूसरे विभागों की ओर से कराए गए पौधरोपण के बचने की गारंटी नहीं दे सकता। क्योंकि वे पौधे लगाकर भूल जाते हैं। जबकि पौधों की देखरेख भी बेहद जरूरी है, नहीं तो वह नष्ट हो जाएंगे। जिले में वन क्षेत्र के लिए जमीन ही नहीं है। इस वर्ष जुलाई-अगस्त में फिर भदोही जिले में लगभग 11.50 लाख पौधे लगाए जाएंगे। शासन से वन विभाग को इसका लक्ष्य मिल चुका है। इनमें से तीन लाख पौधे वन विभाग लगवाएगा, जबकि शेष आठ लाख पौधे लगाने की जिम्मेदारी अलग-अलग विभागों की रहेगी। डीएफओ के मुताबिक पौधरोपण के जरिए हरियाली बढ़ाने का प्रयास किया जाएगा।