फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   52 cooperative societies vacant, DAP crisis increases

Bhadohi News: 52 सहकारी समितियां खाली, बढ़ा डीएपी का संकट

Tue, 07 Nov 2023 12:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 07 Nov 2023 12:30 AM IST
विज्ञापन
52 cooperative societies vacant, DAP crisis increases
ज्ञानपुर। गेहूं बुआई के शुरूआती दिनों में ही जिले की 52 सहकारी समितियां खाली हो गई हैं। इससे कालीन नगरी में डीएपी का संकट गहरा गया है। जिससे किसानों को निजी दुकानों से डीएपी लेना पड़ रहा है। सहकारिता विभाग का मानना है कि दीपावली तक एक हजार एमटी डीएपी आ जाएगी।
विज्ञापन

जिले में 48 हजार हेक्टेयर में गेहूं की बोआई होनी है। धान की कटाई संग खेत की नमी को देखते हुए किसान गेहूं की बुआई भी शुरू कर दिए हैं। जहां नमी नहीं है वहां पलेवा किया जा रहा है। बोआई से पूर्व ही घरों में डीएपी को रखने लगे हैं। शुरूआत में ही डीएपी की मांग इतनी बढ़ गई कि समितियों पर कुछ दिन पूर्व आई एक हजार एमटी डीएपी खत्म हो गई। 52 सहकारी समितियों पर अब एक बोरी भी डीएपी नहीं बची है। जिससे समितियों के सचिव ताला लगाकर खाद आने का इंतजार कर रहे हैं। इससे किसानों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सोमवार को अमर उजाला की टीम ने सहकारी समिति अभोली, रमईपुर, ज्ञानपुर, चकवां, गोपीगंज का जायजा लिया। सभी केंद्रों पर ताला लटका मिला। बताया गया कि डीएपी ही नहीं है, इसलिए बंद है।
विज्ञापन

इस संबंध में एआर सहकारिता राघवेंद्र शुक्ला ने बताया कि शुरूआत में 3700 एमटी डीएपी की मांग की गई। जिसमें एक हजार मिली थी वह खत्म हो गई। अब 2700 एमटी डीएपी की डिमांड भेजी गई है। दीपावली तक आने की उम्मीद है। बताते चलें कि जिले में रबी सीजन के लिए करीब सात हजार एमटी डीएपी की जरूरत पड़ती है। सहकारी समितियों के अलावा इफको केंद्र एवं निजी दुकानों से किसान उसकी भरपाई करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनसेट
किसानों की समस्या के लिए कंट्रोल रूम बना
ज्ञानपुर। रबी सीजन में किसानों की समस्या के लिए घरांव स्थित कार्यालय पर सोमवार को कंट्रोल रूम की स्थापना की गई। जहां किसान फोन कर अपनी समस्या रख सकेंगे। उप निदेशक कृषि डॉ. अश्वनी कुमार सिंह ने बताया कि खाद और बीज से जुड़ी समस्या के लिए किसान प्रतिदिन सुबह 10 से शाम पांच बजे तक मोबाइल नंबर 7800341675 पर फोन कर सकेंगे। कनिष्ठ सहायक राम प्रताप यादव को प्रभारी बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed