फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   चुनाव के अधिग्रहीत वाहन पहुंचें

चुनाव के अधिग्रहीत वाहन पहुंचें

Wed, 24 Apr 2019 12:19 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 24 Apr 2019 12:19 AM IST
विज्ञापन
चुनाव के अधिग्रहीत वाहन पहुंचें

विज्ञापन
ज्ञानपुर। चुनाव ड्यूटी में लगे कार्मिकों को मतदान केंद्रों तक पहुंचाने और वापस ले आने के लिए अधिग्रहीत किए गए 635 वाहनों को निर्धारित स्थानों पर बुलाया गया है।
सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी सत्येंद्र कुमार यादव ने 310 हल्के वाहनों को आठ मई को जिला मुख्यालय परिसर सरपतहां और 325 भारी वाहनों को नौ मई को गोपीगंज के गुलाबधर मिश्र इंटरमीडिएट कॉलेज के मैदान पर सुबह 10 बजे तक पहुंचने का निर्देश जारी किया है। चेतावनी दी गई है कि अधिग्रहीत वाहन स्वामी हीलाहवाली करेंगे तो एफआईआर दर्ज कराने के साथ ही परमिट कैंसिल करने की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

17वीं लोकसभा के लिए आगामी 12 मई को भदोही जिले में मतदान होना है। इसके लिए जिले के 1293 मतदान केंद्रों पर कार्मिकों को ले जाने और ले आने के लिए कुल 1600 वाहनों को परिवहन विभाग ने अधिग्रहीत किया है। इसमें आठ सौ भारी वाहन (ट्रक-बस) और सात सौ हल्के वाहन शामिल हैं। मंगलवार को एआरटीओ ने बताया कि अधिग्रहण आदेश वाहन स्वामियों को पुलिस के माध्यम से भेजे गए हैं। उन्हें लेने में हीलाहवाली नहीं की जानी चाहिए। जो वाहन स्वामी हीलाहवाली करेगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


लग्न में व्यस्त वाहन स्वामियों की बढ़ीं मुश्किलें
चुनाव में मतदान कार्मिकों को पहुंचाने और ले आने के लिए वाहनों को अधिग्रहीत किया जा रहा है। इसके लिए आठ मई से ही वाहनों को बुलाया जा रहा है। तीन-चार दिनों तक वाहन चुनाव में व्यस्त रहेंगे। इस बीच जिन वाहन स्वामियों ने वाहनों का सट्टा शादी-ब्याह के लिए ले रखा, उनकी मुश्किलें बढ़ गईं हैं। अब वे बहानेबाजी कर रहे हैं, लेकिन चुनाव ड्यूटी के कारण प्रशासन और परिवहन विभाग सुनने को तैयार नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed