{"_id":"5c6c47f4bdec2253970c5156","slug":"51550600180-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोलंबर की मांग को लेकर प्रदर्शन करते ग्रामीण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोलंबर की मांग को लेकर प्रदर्शन करते ग्रामीण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्ञानपुर। लखनो तिराहे पर लगी स्ट्रीट लाइट खराब होने से नाराज ग्रामीणों ने मंगलवार को प्रदर्शन कर आवाज बुलंद की। ग्रामीणों ने खराब स्ट्रीट लाइट ठीक कराते हुए लखनो तिराहे पर गोलंबर बनवाने की मांग की। चेताया कि शीघ्र ही गोलंबर नहीं बनवाया गया तो वे आंदोलन को बाध्य होंगे। इस दौरान ग्रामीणों ने कहा कि लखनो तिराहे पर गोलंबर न होने से आए दिन सड़क दुर्घटनाएं हो रही हैं।
जिला मुख्यालय मार्ग पर लखनो तिराहे के पास अंधा मोड़ होने से अनियंत्रित हुए वाहन दुर्घटना ग्रस्त हो जा रहे हैं। तीव्र मोड़ पर न गोलंबर बना है और ना ही ब्रेकर जिससे तेज गति से आने वाले वाहन अचानक मुड़ने से अनियंत्रित हो जा रहे हैं। वाहनों के बेकाबू होने से सड़क दुर्घटना की हमेशा आशंका बनी हुई है। तिराहे पर सांसद निधि से लगी स्ट्रीट लाइट भी खराब हो चुकी हैं। कलक्ट्रेट मार्ग पर हमेशा लोगों का आवागमन बना रहता है। खराब स्ट्रीट लाइट ठीक कराने की मांग को लेकर कई बार जिला प्रशासन को पत्रक दिया गया। विडंबना ही है कि हर बार अधिकारी सिर्फ आश्वासन देकर अपना पल्ला झाड़ लेते हैं। वहीं, मोड़ पर ब्रेकर और गोलंबर बनवा दिया जाए तो सड़क हादसे की घटना काफी कम हो जाएगी। इस मौके पर मुकेश शुक्ला चाणक्य, शिवलाल यादव, पिंटू सेठ, अनिल बिंद, रिंकू पाठक, समरबहादुर यादव आदि उपस्थित थे।