फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   नेशनल गेम में शिक्षक को मिला सिल्वर मेडल

नेशनल गेम में शिक्षक को मिला सिल्वर मेडल

Fri, 08 Feb 2019 12:19 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 08 Feb 2019 12:19 AM IST
विज्ञापन
नेशनल गेम में शिक्षक को मिला सिल्वर मेडल

विज्ञापन
ज्ञानपुर। मीना ताई ठाकरे स्टेडियम महाराष्ट्र में संपन्न नेशनल मास्टर्स गेम्स में भदोही जनपद से प्रतिनिधित्व करने वाले शिक्षक खिलाड़ी मास्टर एथलीट जयराम पाल को सिल्वर मेडल मिला है। मेडल मिलने और जनपद आगमन पर खिलाड़ी का माला पहना कर जोरदार स्वागत किया गया।

जयराम ने बताया कि एक से तीन फरवरी तक आयोजित गेम्स में उत्तर प्रदेश से इलाहाबाद, वाराणसी, सोनभद्र और भदोही के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। इलाहाबाद की सुनीता को 80 मीटर बाधा दौड़ में सिल्वर और भाला प्रक्षेप में कांस्य पदक, वाराणसी के शारदा सिंह को भाला प्रक्षेप में सिल्वर मेडल और सोनभद्र के अरविंद कुमार दुबे को लंबी कूद में कांस्य और भदोही के जयराम पाल को 200 मीटर दौड़ में सिल्वर मेडल मिला। वर्तमान समय में जयराम पाल प्राथमिक विद्यालय रामापुर द्वितीय में प्रधानाध्यापक के पद पर कार्यरत हैं। स्वागत करने वालों में अशोक कुमार गुप्ता, सूर्यकांत मौर्य, अखिलेश कुमार, नुरुल हसन, माजिदउल्ला खां, अरबिंद कुमार आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed