{"_id":"5c3f6b99bdec22738166530a","slug":"51547660185-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छुट्टा पशुओं ने उड़ाई खेतिहरों की नींद (दो खबरें)","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छुट्टा पशुओं ने उड़ाई खेतिहरों की नींद (दो खबरें)
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
भदोही। अब तक तो लोग चोर डाकुओं से घरों की रखवाली करते मिल जाते थे, लेकिन इन दिनों हालात ये हैं कि लगों को छुट्टा पशुओं से अपने खेत की रखवाली करनी पड़ रही है। गाय, बैल, भैंस, नीलगायों से नुकसान झेल चुके किसानों की नींद उड़ गई है। किसानों का कहना है कि केवल गौशाला खोल देना इस समस्या का हल नहीं है। बल्कि प्रशासन को अभियान चलाकर सड़कों पर छुट्टा घूम रहे पशुओं को गौशाला भेजना होगा।
पथरहां रघुनाथपुर के किसान श्यामधर यादव ने बताया कि दिन भर सड़कों पर घूमने वाले छुट्टा पशु रात में खेतों की ओर आ जाते हैं। उनसे फसलों को भारी नुकसान हो रहा है। हमारे गेहूं की फसल को कई बार आवारा पशु चर चुके हैं। खाने से अधिक वे फसलों का नुकसान कर देते हैं। रघुनाथपुर के ही अमृतलाल गौतम ने बताया कि फसलों का मौसम है। छुट्टा पशुओं के नाम से ही हम लोगों की नींद उड़ जाती है। दिन हो या रात इस शीतलहरी में घर के किसी न किसी को खेत की रखवाली करनी पड़ रही है। थोड़ा सी असावधानी होते ही जानवर खेत चट कर जा रहे हैं।
ग्राम अमरौना के वीरेंद्र सिंह ने कहा कि सरकार ने काफी देर से अस्थाई गौशालाएं खोलने का निर्णय लिया है। लेकिन सड़कों पर घूम रहे छुट्टा पशु गौशालाओं तक कैसे पहुंचेंगे यह आम लोगों पर छोड़ दिया है। यदि सरकार चाहती है किसानों को नुकसान से बचाना चाहती है तो अभियान चलाकर आवारा पशुओं को गौशालाओं तक पहुंचाएं। सेवावुर कुकरौठी के अमृतलाल मौर्य ने कहा कि छुट्टा पशु काफी नुकसान कर चुके हैं। रात रात भर घर के सदस्यों को जगना पड़ रहा है। झुंड में जानवर आते हैं और यदि हम रखवाली न करें तो हमारी मेहनत पर पानी फिर जाएगा। सरकार से छुट्टा पशुओं से बचाने की गुहार लगाई।
विज्ञापन
--
2 करोड़ से पिपरिस में होगा गौशाला का निर्माण
भदोही। सांसद वीरेंद्र सिंह ने बताया कि पिपरिस में जिले के केंद्रीय गौशाला का निर्माण होगा। इस पर लगभग 2 करोड़ की लागत आएगी। शासन ने 1.20 करोड़ रुपये जारी भी कर दिया है। शीघ्र निर्माण कार्य चालू करा दिया जाएगा। तब तक के लिए ब्लाक के ग्राम डुड़वा कुकरौठी ने अस्थाई गौशाला बनाया है, जहां आवारा पशुओं को रखने की व्यवस्था की गई है। कहा गौशाला के लिए शासन की वृहद योजना है। मनरेगा के मजदूरों से आगे चल कर हर गांव में गौशाला का निर्माण कराया जाना प्रस्तावित है। इससे उस गांव के आवारा पशु उसी गांव के गौशाला में ही डाल दिए जाएंगे। उधर डुड़वा के अस्थायी गौशाला में फिलहाल 60 जानवरों की सेवा की जा रही है। हालांकि लोगों का कहना है कि छुट्टा पशुओं को गौशाला तक पहंचाने के लिए शासन को व्यवस्था करनी चाहिए अन्यथा सड़कें आवारा पशुओं से खाली नहीं हो सकेंगे।