{"_id":"5c0eb29abdec22415f3da242","slug":"51544467098-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अघोषित कटौती से ग्रामीण नाराज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अघोषित कटौती से ग्रामीण नाराज
Updated Tue, 11 Dec 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चौरी। ठंड में इजाफे संग इलाके में अघोषित कटौती भी बढ़ गई है। इससे बिजली विभाग के खिलाफ लोगों की नाराजगी बढ़ने लगी है। चौरी विद्युत उपकेंद्र से जुड़े 50 से अधिक गांवों में केवल आठ से नौ घंटे ही बिजली मिल रही है। शाम ढलते ही बिजली चली जाती है और देर रात दो घंटे के लिए आती है। इससे गेहूं की सिंचाई को लेकर किसान परेशान हो गए हैं। शाम को बिजली कटने से व्यापारियों की दुकानदारी भी प्रभावित हो रही है। इलाके के आशीष दुबे, मिंटू डायर, सादिक अहमद, प्रेमचंद गुप्ता, आफताब आलम, ओम प्रकाश यादव ने विभागीय अधिकारियों से अघोषित बिजली कटौती बंद करने की मांग की। चेतावनी दी कि कटौती न रुकी तो वह आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।