फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   ंयम और धैर्य की प्रतिमूर्ति थीं सबरी माता

ंयम और धैर्य की प्रतिमूर्ति थीं सबरी माता

Mon, 10 Dec 2018 12:29 AM IST
Updated Mon, 10 Dec 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
ंयम और धैर्य की प्रतिमूर्ति थीं सबरी माता

विज्ञापन
सुरियावां। सत्संग सेवा मंडल की ओर से रामलीला मैदान पर आयोजित रामकथा रविवार को संपन्न हो गई। अंतिम दिन काशी कोकिला सुप्रिया पाठक ने माता शबरी के संयम धैर्य और भक्ति की विस्तृत रूप से चर्चा की। उन्होंने बताया कि जीवन में संयम धारण करने की कला माता शबरी के जीवन दर्शन से ग्रहण की जा सकती है।

साध्वी ने बताया कि माता शबरी बाल्यावस्था में ही भगवान से मिलने का वरदान पाने के बाद से ही नित्य प्रतिदिन परमात्मा के आने के इंतजार में फूलों को चुनती और रास्ते में रखतीं। यह क्रम उन्हें कभी विचलित नहीं कर पाया और अंतत: परमात्मा को भक्त के जूठे बेर खाकर उनकी भक्ति के अनूठे उदाहरण को मानव के सामने प्रस्तुत किया। उन्होंने बजरंग बली की श्रेष्ठता और बंदरों से दोस्ती के बारे में बताया। संचालन जटाशंकर मौर्य ने किया। डॉ.एमसी गुप्ता ने कथावाचक को प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया। इस मौके पर घनश्याम दास गुप्ता, विनय चौरसिया, दिनेश कौशल, शिव भूषण दुबे, छेदी लाल साहू, रतन जायसवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed