फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   राशन के लिए भटक रहे पांच हजार कार्डधारक

राशन के लिए भटक रहे पांच हजार कार्डधारक

Fri, 21 Sep 2018 12:32 AM IST
Updated Fri, 21 Sep 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
राशन के लिए भटक रहे पांच हजार कार्डधारक
ज्ञानपुर। घपलेबाजी के आरोप में जिले में सरकारी राशन की 35 दुकानें निलंबित या निरस्त की जा चुकी हैं। इनसे जुड़े कार्डधारकों को जिन दुकानों से अटैच किया गया है, वहां से राशन नहीं मिल पा रहा। इसके चलते करीब पांच हजार कार्डधारकों के परिवारों के सामने खाद्यान्न का संकट उत्पन्न हो गया है। राशन न मिलने से परेशान ग्रामीण आपूर्ति विभाग से लेकर कलेक्ट्रेट तक चक्कर लगा रहे हैं। जिले के नगरीय एवं ग्रामीण इलाकों में 735 सरकारी सस्ते गल्ले की दुकानें हैं। लगातार घटतौली, कालाबाजारी समेत तमाम तरह की गड़बड़ियां मिलने पर 20 दुकानें निरस्त और 15 दुकानें निलंबित की जा चुकी हैं। इनमें दिघवट, चकबीरा, दुलहीपुर, टेमा, महजूदा, नथईपुर, हरिरामपुर, सर्रोईं, मंगुरा, महथुआं, सहसेपुर, मुलापुर, एकौनी और परगासपुर समेत अन्य गांवों की दुकानें शामिल हैं। इन 35 दुकानों से 10 हजार से अधिक कार्डधारक जुडे हैं, जिन्हें आसपास की दुकानों से अटैच किया गया है। इनमें महिलाओं और कमजोर तबके के 50 फीसदी कार्डधारकों को अटैच कोटे से राशन नहीं पा रहा। आरोप है कि कोटेदार धमका कर भगा देते हैं। साथ ही दुकानों की दूरी भी बड़ी समस्या है। दो से तीन किमी दूरी पर कोटा होने की वजह से बहुत से कार्डधारक राशन लेने नहीं जा पाते। जो पहुंचते हैं वह कोटेदारों के कोपभाजन का शिकार हो जाते हैं। इससे परेशान गरीब आपूर्ति कार्यालय से लेकर डीएम दफ्तर तक चक्कर लगा रहे हैं। जिला पूर्ति अधिकारी तीर्थराज यादव का कहना है कि कार्डधारकों की सहूलियत के लिए आस-पास के गांवों की दुकानों से अटैच किया गया है। जिन गांवों से राशन न मिलने की शिकायतें मिलती हैं, उनका निस्तारण करा दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed