फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   समाज के अंतिम पक्ति तक पहुचाएं लाभ

समाज के अंतिम पक्ति तक पहुचाएं लाभ

Sat, 16 Dec 2017 12:26 AM IST
Updated Sat, 16 Dec 2017 12:26 AM IST
विज्ञापन
समाज के अंतिम पक्ति तक पहुचाएं लाभ
ज्ञानपुर। औराई विकास खंड के प्राथमिक विद्यालय हुसैनीपुर गांव में शुक्रवार को सरकार जनता के द्वार गोष्ठी आयोजित की गई। इसमें केंद्र और प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं पर प्रकाश डाला गया। सांसद वीरेन्द्र सिंह मस्त और मुख्य विकास अधिकारी हरिशंकर सिंह ने द्वीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। विद्यालय के बच्चों एवं ग्रामीणों ने स्वच्छता जागरूकता के लिए गौरव हर्ष यात्रा निकाली। सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त ने कहा कि सरकार जन-जन तक कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए कटिबद्ध है। विभिन्न योजनाओं के माध्यम से जरूरतमंदों को लाभ देने का प्रयास हो रहा है। कहा कि सरकार जनता के द्वार सूबे में एक अलग ही कार्यक्रम है। डीएम और सीडीओ की नई पहल का लोगों को जल्द ही लाभ मिलेगा। महिलाओं को आह्वान करते हुए कहा कि परिवार की प्राथमिक जिम्मेदारी माताओं-बहनों की होती है, ऐसी स्थिति में परिवार को विघटन/टूटने से बचाया जाए। यदि परिवार टूट गया तो उसका पतन निश्चित हो जाता है। सांसद ने प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना के चार लाभार्थियों अकरम, शारदा, छोटई और मित्तल प्रसाद को आवास का प्रमाण पत्र दिया। गोष्ठी में स्वास्थ्य, बाल एवं पुष्टाहार विभाग, कौशल विकास, कृषि विभाग, स्वच्छता मिशन समेत अन्य विभागों की ओर से स्टाल लगाए गए थे। ग्रामीणों ने स्टाल पर पहुंचकर जानकारी एकत्रित की। इस मौके पर सीएमओ डॉ. सतीश सिंह, डीसी मनरेगा अजीत सिंह, पीडी आरएन सिंह, शैलेंद्र दूबे, प्रदीप सिंह, प्रशांत सिंह, प्रदीप सिंह, बीईओ अरविंद पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed