{"_id":"5a341abf4f1c1b76678c1a32","slug":"51513364159-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"औराई के दवनपुर में चिकित्सा शिविर आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
औराई के दवनपुर में चिकित्सा शिविर आज
Updated Sat, 16 Dec 2017 12:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्ञानपुर। अमर उजाला फाउंडेशन की पहल पर औराई तहसील के दवनपुर प्राथमिक विद्यालय में शनिवार को सुबह 10 बजे नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जा रहा है। शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम परीक्षण कर परामर्श देगी। स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से होने वाले शिविर में विभिन्न बीमारियों का इलाज करने के साथ ही दवाएं भी मुफ्त में दी जाएगी। केंद्र और प्रदेश सरकार की तमाम कवायद के बाद भी आज भी कई ऐसे क्षेत्र हैं जहां स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर लोगों को परेशान होना पड़ता है। अमर उजाला फाउंडेशन ऐसे इलाकों का चयन कर लोगों तक स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने पर जोर दे रहा है। जिले के औराई तहसील के पिछड़े क्षेत्र समधा के गांव दवनपुर में 16 दिसंबर शनिवार को नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से लगाए जा रहे इस शिविर में फिजीशियन, नेत्र रोग विशेषज्ञ, महिला रोग विशेषज्ञ आदि मरीजों का परीक्षण कर परामर्श देंगे। साथ ही उन्हें दवाएं भी दी जाएंगी। शिविर को लेकर ग्रामीणों में खासा उत्साह है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सतीश कुमार सिंह ने कहा कि शिविर के लिए सभी तैयारी पूर्ण कर ली गई है। शिविर स्थल पर शनिवार को सुबह 10 बजे तक सभी चिकित्सक और विशेषज्ञ पहुंच जाएंगे। बताते चलें कि शिविर में अमर उजाला फाउंडेशन की टीम के साथ मोबाइल वैन आएगी। मरीजों की जांच के दौरान उन्हें दवाएं आदि भी दी जाएंगी।
विज्ञापन